Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: निरीक्षक गायत्री शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अनिता खेस, प्रधान आरक्षक हीरावन सिंह, आरक्षक संदीप सिंह, अजय खुटले, सूरज यादव, आलोक पांडे व आलोक टोप्पो को मिला कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार

Vivek Sahu

Tue, Oct 4, 2022
  8 पुलिस अधिकारी कर्मचारी चुने गए कॉप आफ द मंथ अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया जा रहा पुरस्कृत अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मी होंगे दंडित माह अगस्त में 2022 में अच्छा कार्य करने वाले 8 पुलिस कर्मियों को चुना गया था कॉप ऑफ द मंथ कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में प्रत्येक माह उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ योजना शुरू की गई है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानाध्चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। माह सितंबर 2022 में कॉप ऑफ द मंथ निरीक्षक गायत्री शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अनिता खेस, प्रधान आरक्षक हीरावन सिंह, आर संदीप सिंह, अजय खुटले, सूरज यादव, आलोक पांडे एवं आलोक टोप्पो को चुना गया है। निरीक्षक गायत्री शर्मा को पारिवारिक विवादों को निपटाने में उल्लेखनीय भूमिका, सहायक उप निरीक्षक अनिता खेस को महिला अपराधों में त्वरित विवेचना , प्रधान आरक्षक हीरावन सिंह को हत्या कर बोलेरो वाहन लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने, आरक्षक संदीप सिंह को लंबित शिकायतों के निराकरण में महत्वपूर्ण योगदान, अजय खुटले को निजात अभियान के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय कार्य, सूरज यादव को समन वारंट तामिली में महत्वपूर्ण भूमिका, आलोक पांडे को नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कार्रवाई एवम आलोक टोप्पो को मजबूत आसूचना संकलन हेतु पुरस्कृत किया गया है, इनके उत्साहवर्धन हेतु इन्हें माह सितंबर 2022 में कॉप आफ द मंथ पुरस्कार हेतु स्थान दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किए जाने से दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। संतोष सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाएगा। विगत 1 माह में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को नगद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया है, वहीं उद्दंड कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन