Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 900 से अधिक कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के साथ देखी द साबरमती रिपोर्ट।

Vivek Sahu

Sat, Nov 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने भाजपा के 900 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को चित्रा मल्टीप्लेक्स में गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी।   इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अपने समर्थकों के लिए टिकट की व्यवस्था की थी। उन्होंने नागरिकों और राष्ट्रवादियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक घटना की वास्तविकता को समझें और जानें।   मंत्री श्री देवांगन ने फिल्म को ऐतिहासिक सत्य के प्रतीक के रूप में बताते हुए कहा कि गोधरा कांड और कारसेवकों के नरसंहार जैसी घटनाओं को वर्षों तक दबाया गया और एकतरफा विमर्श से सत्य को छिपाने का प्रयास किया गया। मंत्री ने श्री देवांगन ने कहा, "साबरमती की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास बहुत अच्छा है।   यह सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से सच को झूठ और झूठ को सच में बदलने की कोशिश की लेकिन सौभाग्य से सच हमेशा सामने आता है और अब यह सबके सामने आ चुका है।   उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह उन सच्ची घटनाओं को उजागर करती है जिन्हें आम जनता से दूर रखा गया।   उन्होंने गुजरात दंगों के संदर्भ में कहा कि सरकार को अदालत से क्लीन चिट मिलने के बावजूद बार-बार राजनीतिक षड्यंत्रों का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वाइब्रेंट गुजरात की सफलता और भारत के विकसित होने की दिशा श्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम है।   मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि द साबरमती रिपोर्ट झूठे विमर्श और तथ्यों को दबाने के प्रयासों को समाप्त कर देती है।   उन्होंने इसे पीड़ितों के साथ हुए अन्याय और सच्चाई को जानने के लिए हर जागरूक नागरिक के लिए जरूरी बताया। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।   इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, अशोक चावलानी, नवीन पटेल, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, नरेंद्र पाटनवार, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बांकीमोंगर मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, संजू देवी राजपूत, कौशल देवांगन, पार्षद धन श्री साहू, पार्षद लुकेश्वर चौहान, अजय राठौर, अनिल यादव, रामकुमार राठौर, वैभव शर्मा सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन