Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: नाबालिक से अनाचार: बालको पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Sat, Jul 12, 2025
कोरबा  बालको ( न्यूज उड़ान )। थाना बालकोनगर अंतर्गत एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिक के साथ अनाचार की घटना हुई है। पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालको पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बालको थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने लगभग 11 वर्षीय नाबालिक को बहला फुसलाकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान सरना सिंकू (26) पिता शंकर सिंकू निवासी मुंडा मोहल्ला, लालघाट थाना बालकों के रूप में की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में थाना प्रभारी बालकों अभिवकांत सिंह द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 115 (2), 65(2) BNS, तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पूर्व में भी अपने पुत्र के हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अदालत से मिली जमानत पर वह बाहर आया हुआ था, इस दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन