Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: महापौर सर्वे कराकर संपत्तिकर ना बढ़ाये:- हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Mon, May 8, 2023

कोरबा। संपत्तिकर के सर्वे को लेकर नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ विपक्ष आक्रमण मोड़ में आ गया है, नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार को विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौपकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए तल्ख लहजे में चेतवानी दी है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम कोरबा में टैक्स को बढ़ाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है, जहां एक ओर नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह वादा था कि बीपीएल परिवारों का टैक्स माफ किया जाएगा, लेकिन अब टैक्स बढ़ाने के लिए सर्वे कराना अनुचित है जहां राज्य सरकार के द्वारा एक तरफ उद्योगों को राहत देने के लिए टैक्स में कटौती की जा रही है वही गरीबों का टैक्स बढ़ाने के लिए सर्वे अत्यंत ही निंदनीय है इसके साथ ही अभी तुरंत में 2 साल का विकट समय कोविड-19 गुजरा है सभी लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर बनी हुई है ऐसे समय में टैक्स बढ़ाने के लिए सर्वे कराना लोगों का भयादोहन हैं | श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम कोरबा के द्वारा लगातार लोगों को परेशान करने का काम किया जा रहा है अभी तीन माह से नियमितीकरण को लेकर लोगों के आवास हो चाहे, व्यवसाय हो तालाबंदी की जा रही है नियमितीकरण के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की वसूली की जा रही है, बार-बार नगर निगम के द्वारा आम जनता को परेशान करने की साजिश की जा रही है | जबकि हमारी मांग रही है कि नियमितीकरण का सरलीकरण हो और जनता अपनी सुविधा अनुसार कराये, साथ ही लगातार पत्राचार कर स्वक्षता शुल्क को संपत्तिकर से हटाने की मांग भी की गई है, किंतु आज दिनांक तक महापौर जी ने उक्त विषय पर ध्यान नही दिया है | महापौर को तत्काल जनता से माफी मांगनी चाहिए और टैक्स बढ़ाने का सर्वे बंद करें नियमितीकरण को सरलीकरण करें अन्यथा जनता आक्रोशित होगी और हम आंदोलन के लिए बाधित होंगे |

इस अवसर पर पार्षद ऋतु चौरसिया, कमला बरेठ, विकास अग्रवाल, सुफल दास महंत, नारायण दास महंत, बुधवार साय यादव,कविता नारायण,गंगा भारद्वाज, नर्मदा लहरे, निखिल शर्मा, रविन्द्र सोन, पप्पू सिन्हा, माखन बरेठ, बद्री अग्रवाल, अमन अग्रवाल उपस्थित रहें…!!!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन