Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: हसदेव अरण्य मध्य भारत का फेफड़ा : गोपाल साहू ।

Vivek Sahu

Tue, Oct 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि करीब 1,70,000 हेक्टेयर में फैला हुआ यह हसदेव अरण्य है।   जिसे मध्य भारत का फेफड़ा कहा जाता है ।लेकिन आज हम इस अरण्य में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई देख रहे हैं।   केंद्र व राज्य की सरकार एक उद्योगपति को सौंप दिया है और वह उद्योगपति पेड़ों को काटकर कोयला निकल रहा है ।   इस अरण्य के खत्म होने से प्रदेश के कई जिलों में इसका दुष्परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।   पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आगामी नगरीय व ग्रामीण निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दाम कम से लड़ेगी ।जो साथी किसी कारणवश पार्टी का दामन छोड़ गए हैं।   उन्हें पुनः पार्टी में प्रवेश दिलाया जाएगा, पार्टी अब सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है।   आम आदमी से जुड़े हर समस्याओं पर पार्टी मुखरता के साथ अपनी बात शासन प्रशासन के समक्ष रखेगी।   इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ,दुर्गा झा ,राजेंद्र बहादुर सिंह ,भानु चंद्र ,ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना विसेन ,महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल , संगठन मंत्री एलेक्स जेंडर केरकेट्टा ,प्रदेश महिला विंग प्रदेश सचिव के ज्योति प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियोक्ता शुक्ला ,लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ,सचिव शत्रुघन साहू ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया ,सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन