Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा चोरी का लोहा कबाड़ सामग्री बरामद कर ।

Vivek Sahu

Fri, Sep 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू0बी0एस0चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अपराधियों/चोर गिरोह की लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी में दिनांक 25.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक बारह चक्का ट्रक जिसका पंजीयन क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान रेंकी पॉवर प्लांट के सामने नेवसा रोड पर उक्त वाहन को रोकवाकर वाहन के चालक जो अपना नाम सलीम खान पिता मिर्जा रमजान उम्र 40 वर्ष, निवासी-तालापारा तैबा चौक, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ0ग0) का रहने वाला बताया तथा ट्रक में बरसाती पन्नी से ढका हुआ, जिसे चेक करने पर बड़ी मात्रा में लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर आदि का टुकड़ा लोड मिला। जिस संबंध में वाहन चालक सलीम खान से पूछताछ करने पर उक्त लोड सामान हरदीबाजार के आईडीएल कंपनी से लोड करना तथा किसी प्रकार का मौका पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 को थाना लाया गया। ट्रक डाला में लोड बड़ी मात्रा लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर आदि का टुकड़ा पर संदेह है कि उक्त संपत्ति किसी अपराध से संबंधित हो सकती है। जिस पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 डाला में लोड बड़ी मात्रा में लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर का टुकड़ा वजन करीबन 13 टन, कुल कीमती-10,00,000/-रूपये को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 106 के अंतर्गत वाहन चालक सलीम खान पिता मिर्जा रमजान, उम्र 40 वर्ष, निवासी-तालापारा तैबा चौक, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ0ग0) के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया हैं।   थाना हरदीबाजार क्षेत्र में लगातार लोहा कबाड, डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।   उपरोक्त धरपकड़ की कार्यवाही करने में निरीक्षक मृत्युजंय पाण्डेय, प्रआर. 351 ओम प्रकाश बैस, आरक्षक क्रमांक 754 कमल कैवर्त, 488 तिलक पटेल, आरक्षक 213 गौकरण श्याम के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन