Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Vivek Sahu

Sat, Jul 12, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका ने आज जिला पंचायत परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बादाम के पौधे रोपित किए।   इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। साथ ही लगाए गए पौधे को सजीव बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की बात कही।   एक पेड़ माँ के नाम अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है। पेड़ पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अनमोल उपहार है।   इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन