Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: फिजिक्स वाला कोरबा में 19 जनवरी को मेगा करियर गाइडेंस प्रोग्राम, कोटा के विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन।

Vivek Sahu

Sat, Jan 18, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक शानदार अवसर आ रहा है।   फिजिक्स वाला कोरबा द्वारा मेगा करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।   जिसमें कोटा के प्रसिद्ध शिक्षकों लक्ष्य सर और नगेंद्र सर छात्रों को जेईई, नीट, बोर्ड परीक्षाओं और ओलंपियाड की तैयारी में मार्गदर्शन देंगे।   यह आयोजन 19 जनवरी को प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम, टीपी नगर, कोरबा में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।   इस कार्यक्रम में छात्र सीधे कोटा के विशेषज्ञों से मिल सकेंगे और अपनी शंकाओं का समाधान पा सकेंगे।   उन्हें वन-ऑन-वन करियर गाइडेंस, परीक्षा की प्रभावी रणनीतियां और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक सत्र मिलेंगे।   कार्यक्रम की एक और खासियत यह है कि PW की ओर से इस दिन एक विशेष एडमिशन ऑफर भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे छात्रों को पूरे साल की बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी।   फिजिक्स वाला का उद्देश्य हमेशा से छोटे शहरों के छात्रों को भी बड़े शहरों के समान उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा के छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे और अपने सपनों को साकार करने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।   यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है और सभी छात्रों एवं अभिभावकों के लिए खुला है।   फिजिक्स वाला का यह प्रयास छात्रों को न केवल उनकी परीक्षाओं के लिए बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करेगा..।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन