Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: नगर निगम वार्ड 6 से ऊर्जावान सत्य प्रकाश जायसवाल ने चुनाव लड़ने की दावेदारी।

Vivek Sahu

Sat, Jan 11, 2025
नगर निगम वार्ड 6 से ऊर्जावान सत्य प्रकाश जायसवाल ने चुनाव लड़ने की दावेदारी।   अपनी आवाज के जादू और संघर्षशील व्यक्तित्व से कोरबा वाशियो के बीच अलग पहचान रखने वाले युवा तुर्क सत्या जायसवाल (सत्यप्रकाश) ने नगरीय निकाय चुनाव में भागीदारी निभाने का मन बनाया है।   आम लोगों से जुड़ाव के साथ-साथ समाज सेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उनकी लगन और लगातार रहने वाली भूमिकाओं को वे आगे बढ़ाने की मंशा रखते हैं।   इसके लिए उन्होंने राजनीति को एक बेहतर माध्यम माना है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि के तौर यदि उन्हें चुनकर नगर निगम में भेजा जाए तो वह दोगुनी क्षमता और उत्साह के साथ अपने वार्ड के विकास के लिए काम कर सकेंगे।   छात्र जीवन से ही जुझारू व संघर्षशील सत्या जायसवाल एक सर्वमान्य चेहरा हैं।   वार्ड 6 में निवासरत व पले-बढ़े सत्या जायसवाल को बीजेपी के लिए उपयुक्त औऱ एक महत्वपूर्ण चेहरा मानते हैं। जैसा कि भाजपा अंतिम व्यक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना चाहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी के बीच से उसकी प्रतिभा को सामने लाकर आगे बढ़ाने,उन्हें प्रोत्साहित करने पर काम करते हैं उसके अनुसार भी सत्या जायसवाल परफेक्ट माने जा रहे हैं।   उनका मानना है कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वार्ड 6 के लोग एकजुट होकर बीजेपी को समर्थन देंगे। सत्या जायसवाल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं,भाजपा संगठन के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की सेवा की है और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।   अपने वार्ड की समस्याओं को हल करने के लिए सत्या जायसवाल हमेशा तत्पर रहे हैं।   जल, सड़क, सफाई और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।   उनका कहना है कि नगर के 6 नंबर वार्ड का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता होगी।   इसके साथ ही साथ मातृभाषा छत्तीसगढ़ी के अलावा 8 भाषाओं के जानकर हैं।   व्यक्तित्व के धनी और आम जनता पर इनकी अच्छी पकड़ है व लोगों को काफी अच्छा मोटिवेट करते रहते हैं व जरूरत मन्दों के सहयोग के लिए सदैव आगे रहते हैं।   वे हिंदुत्व धर्म जागरण का काम लगातार ढाई साल से भी अधिक समय से करते आ रहे हैं और पुराना बस स्टैंड में भव्य संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का प्रति मंगलवार आयोजन जो सभी के सामंजस्य व सहयोग से हो रहा है।   उसकी शुरुआत इन्होंने कराई हर तरह के कार्यों में ये माहिर है युवाओं की और जन जन की आवाज है सत्या जायसवाल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन