Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद।

Vivek Sahu

Wed, Apr 2, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान )वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह आयोजित किया। जीईटी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सांप्रदायिक सौहार्द्र, एकता, धैर्य, सहनशीलता और सदाचार की सीख देता है।   बालको जीईटी हॉस्टल में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और परंपरा का उत्सव मनाएं जाते हैं।   कंपनी के प्रयास से सभी धर्मों के कर्मचारी एकजुट होते हैं। हॉस्टल में देश के विभिन्न जगहों से आएं कर्मचारी एकदूसरे के उत्सव में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते हैं।   कंपनी ने सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देते हुए सामुदायिक भलाई के साथ ही अपनी आद्यौगिक यात्रा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। बालको के जीईटी हॉस्टल में युवा अधिकारियों के रहने की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।   अत्याधुनिक जिम, लाइब्रेरी और सुरक्षित पार्किंग के अलावा बेहतरीन कैंटीन है। इनडोर गेम के साथ मनोरंजन के अनेक साधन मौजूद हैं। फन एंड फिटनेस क्लब में जिम के साथ मनोरजंन के लिए टीवी के साथ-साथ इनडोर खेल चेस, टेबल टेनिस, कैरम और पूल और आदि खेलों की उचित व्यवस्था है।   समय-समय पर तीज-त्यौहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तरोताजा बनाए रखने में मदद करते हैं।   कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था, जहां पठन-पाठन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।   हाई स्पीड नेट, बेहतरीन किताबें और कम्प्यूटर की उचित व्यवस्था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन