Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: ट्रांसपोर्टर की लापरवाही से पाली ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में नही जलेगा चूल्हा, भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल ने जताई नाराजगी।

Vivek Sahu

Wed, Oct 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले के 30 से अधिक पीडीएस दुकानों में इस महीने चावल नहीं पहुंचा। जिसके चलते गरीब परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।   समय पर चावल का भंडारण नहीं होने से गरीब परिवार के लोग चावल लेने के लिए दुकानों का चक्कर काटने मजबूर होंगे।   इस मामले को लेकर राशन दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि परिवहनकर्ता की लापरवाही के कारण अब तक चावल का भंडारण नहीं हो पाया है।   अधिकारयों को परिवहनकर्ता की इस लापरवाही की जानकारी दी गई है।   खाद्य निरीक्षक से जानकारी मिली है कि सम्बंधित सप्लायर की ओर से परिवहन में देरी की जा रही है।   सप्लायर को जल्द से जल्द सभी पीडीएस दुकानों में राशन का भंडारण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।   सप्लायर के पास गाडियां भी कम होने की वजह से भंडारण में देरी हो रही है, गाडियां खराब होने से दूसरी गाड़ियों की व्यवस्था नही होने से भंडारण प्रभावित हुआ है। भाजयुमो कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल ने जताई नराजगी। भाजयुमो कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल ने समय पर पीडीएस की दुकानों में राशन भंडारण नहीं होने से नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोरबा के पाली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय राशन दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन का भंडारण नहीं होने के चलते राशन वितरण प्रभावित हो रहा है।   मुझे अलग-अलग ग्रामों से शिकायत मिली थी। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और परिवहनकर्ता के उपर एफआईआर के साथ पेनल्टी भी वसूली की जानी चाहिए।   टेंडर में उल्लेखित कंडिका का ठेकेदार द्वारा पालन नही किया जा रहा है, उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की शिकायत की जायेगी।   नए ठेकेदार ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें प्रत्येक महीने की 30 तारीख को सभी राशन दुकानों में चावल का भंडारण हो जाता था।   जिसके चलते समय से सभी राशनकार्ड धारकों को राशन का वितरण करना प्रारंभ कर दिया जाता था। लेकिन इस वर्ष नए ठेकेदार को राशन परिवहन का कार्य मिला है। जिसकी लापरवाही के चलते पाली ब्लॉक के 95 राशन दुकानों में से अधिकांश राशन दुकानों में अब तक चावल का भंडारण नही हो पाया है।   जिसके कारण कई पीडीएस दुकानें बंद रहेगी है। नागरिक आपूर्ति निगम के पाली शाखा प्रबंधक ने बताया की पाली ब्लॉक में 95 शासकीय राशन दुकाने हैं। जिनमें से कुछ दुकानों में राशन का भंडारण नही हुआ है। बचे हुए दुकानों में भण्डारण का कार्य जारी है परिवहनकर्ता तिवारी ट्रांसपोर्टर द्वारा गोदामों में कम गाड़ियां लगाने के कारण भंडारण का कार्य धीमी गति से चल रहा है।   रविवार के दिन भी गोदाम खोल कर ट्रांसपोर्टर को गाड़ी लगाने बोला जा रहा है लेकिन परिवहनकर्ता गाड़ियों की संख्या नही बढ़ा रहे है, पाली ब्लॉक में लगभग 4000 क्विंटल चावल का भंडारण शेष है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन