Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन आज।

Vivek Sahu

Tue, Nov 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवंबर को शाम 07 बजे से जिला मुख्यालय के घण्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में प्रदेश सरकार के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्री राजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, सभापति नगर निगम श्री श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रीना अजय जायसवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 21 श्री सुखसागर निर्मलकर शामिल होंगे। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री सुनील सोनी सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी में विकास की झलक नजर आएगी। छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं सेल्फी जोन समारोह के आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन