Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

: जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल रहे पाली तानाखार विधानसभा के पांच मंडलों के प्रवास पर, समस्त मंडलों की ली बैठक

Vivek Sahu

Tue, May 30, 2023

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं "मंडल प्रवास कार्यक्रम" के तहत राष्ट्रीय बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम लगातार जारी है ।

इसी कड़ी में पाली तानाखार विधानसभा के पांच मंडलों में बैठक आयोजित हुई ।

इसके अंतर्गत कल पाली मंडल एवं चैतमा मंडल की बैठक आयोजित की गई थी और आज पसान मंडल की कार्यसमिति बैठक सामुदायिक भवन जटगा में, पोड़ी मंडल की बैठक कोरबी में तथा चोटिया मंडल की बैठक चोटिया में आयोजित की गई । इस तरह दो दिवसीय प्रवास में पाली तानाखार विधानसभा के पांचों मंडलों की बैठक संपन्न हुई।

जिला के संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल जी ने पांचों मंडलो के बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा की साथ ही साथ प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रम को योजना बनाई गई।

जिला प्रभारी श्याम बिहारी जयसवाल जी के साथ साथ पांचों मंडलों के प्रवास पर प्रमुख रूप से जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.राजीव सिंह जी, संतोष देवांगन जी, अजय जायसवाल जी, विजय जगत जी, लक्की नंदा जी, अजय चंद्रा जी, राम नारायण उरैती जी सहित पसान मंडल अध्यक्ष पवन पोया, पोड़ी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, चोटिया मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम, पाली पंडाल अध्यक्ष रोशन सिंह, चैतमा मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु, मंडलों के प्रभारी, सह प्रभारी, महामंत्री, मंडलो के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवम मंडल में निवासरत कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन