Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: दीपका पुलिस द्वारा अवैध गाँजा बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sat, Oct 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।   इसी क्रम में अवैध गाँजा बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।   दिनांक 17/10/2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम तिलवारीपारा से मोहनपुर जाने वाले मार्ग पर गाँजा बिक्री करने वाले सन्देही विष्णु चौहान उर्फ़ बंगाली तथा गाँजा सप्लायर शिवभवन विश्वकर्मा निवासी गौरेला को रेड की कार्यवाही कर पकड़ा गया तथा उनके क़ब्ज़े से 2 कि.ग्रा. गाँजा, 2 नग मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल CG10V7947 तथा नगदी रक़म 16500.00 जुमला क़ीमती 150000.00 बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।   नाम आरोपी (1) विष्णु चौहान उर्फ़ बंगाली पिता दुलाल चौहान उम्र 39 साकिन तिलवारी पारा डोंगरी थाना दीपका ज़िला कोरबा (छ ग) (2) शिव भवन सिंह विश्वकर्मा पिता विश्राम विश्वकर्मा साकिन गौरेला ज़िला जीपीएम (छ ग)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन