Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: कलेक्टर,एसपी,निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर डिजिटल मीडिया के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

Vivek Sahu

Fri, May 5, 2023

कोरबा। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रथम शपथ ग्रहण 20 अप्रैल को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होने के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिला कलेक्टर संजीव झा,पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण,निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, संचालक उद्यानिकी विभाग आभा त्रिपाठी,जिला परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे,सीएमएचओ एस एन केशरी,कोरबा वन मंडलाधिकारी अरविंद पी एम,जन संपर्क अधिकारी बालको विजय बाजपाई,प्रखर सिंह,मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी बी रामचंद्र राव,मानव संसाधन विभाग प्रमुख प्रभात राम, इंटक यूनियन के रामकुमार सोनीकर, बीएमएस यूनियन के सचिव एम के ठाकुर, निरीक्षक रूपक शर्मा, सनत सोनवानी, निरीक्षक नितिन उपाध्याय, विवेक शर्मा को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किए।

इस दौरान कलेक्टर संजीव झा ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई देते हुए मार्गदर्शन करते हुए कहा की आज के जमाने ने किसी भी खबर को तत्काल जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अतः अपने कार्य क्षेत्र में इसे पूरा ईमानदारी के साथ करते रहें।जो भी प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होगी उसे पूरा करने की प्रयास किया जाएगा।वहीं निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे ने भी शुभकामना प्रेषित करते हुए मार्गदर्शन किया साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को निगम द्वारा सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया।

जिला पुलिस कप्तान यू उदय किरण से मुलाकात के दौरान उन्होंने नव गठित डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा की ये कोरबा के लिए गर्व की बात है की डिजिटल मीडिया एसोसिएशन गठन कर पत्रकारों को एक धागे में पिरोने के काम करेंगे।उन्होंने

पत्रकारों को मार्गदर्शन करते हुए कहा की भ्रामक खबर प्रसारित करने से बचते हुए निष्पक्षता से हर खबर को प्रकाशित करना है।आप लोगों को सहयोग करने कोरबा पुलिस सदैव आप लोगों के साथ है। अन्य अधिकारियों ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को बधाई देते हुए मार्गदर्शन किया।
इस दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।

स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त करने के दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सचिव जितेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, उप सचिव मुकेश कुमार चौहान, बालकृष्ण राय सागर, संतोष सारथी, जितेंद्र डडसेना, संगम दुबे, विकास तिवारी, भोला केंवट, पवन सिन्हा, मनोज मिश्रा, भूपेंद्र साहू, विक्की राठौर, विजय मेश्राम, आशा ठाकुर,अनिल राठौर, विवेक साहू, समीर गुप्ता ,प्रदीप मिश्रा, अशोक अग्रवाल, संतोष गुप्ता, लालबाबू चौधरी, नागेंद्र पाल, गणेशराम सूर्यवंशी, संजय अग्रवाल, जगदीश भाई पटेल, बी एन यादव, चंद्र कुमार श्रीवास, अजय तिवारी, द्वारका चंद्रमा, कुलदीप, विजय कुमार सहीस,कमलेश तिवारी, संदीप अग्रवाल, बी.एल नेताम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन