Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: संविधान दिवस : निगम आयुक्त और जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना।

Vivek Sahu

Wed, Nov 27, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)  संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।   26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।   कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भी आज संविधान दिवस मनाया गया, इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुसार कार्य करने की शपथ ली।   आयुक्त ने अधिकारी, कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई ।   शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में, इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसमर्पित करते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, श्री तुलाराम भारद्वाज, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री पी.आर.महादेवा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी.उपाध्याय, ईई पीडब्ल्यूडी श्री जी.आर.जांगड़े, डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, डिप्टी कलेक्टर रूचि शार्दुल, श्री गौतम सिंह, सहायक श्रम आयुक्त श्री राजेश आदिले, ईई पीएचई ए.के. बच्चन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन