Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक।

Vivek Sahu

Tue, Jan 14, 2025
अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें अधिकारी:कलेक्टर। अवैध धान की खरीदी रोकने, समय पर उठाव करने, टोकन का सत्यापन करने के दिए निर्देश। निलंबित कर्मचारियों के समय पर विभागीय जाँच प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश। पुराने वाहनों को शीघ्र नीलाम कर नए वाहन के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के दिए निर्देश। भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित पेंशन के हितग्राहियों के पेंशन रोकने के दिए निर्देश।   कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की।   उन्होंने शासकीय योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे समय पर ऑफिस खोलने के साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।   उन्होंने सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने और उपस्थिति संबंधित जानकारी समय पर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्य में लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों का आंकलन करते हुए विभाग प्रमुख भी निरीक्षण करते रहे।   उन्होंने सभी को शासन के निर्धारित नियमों अनुसार कार्यालयों में उपस्थिति और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए।   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में धान की अवैध खरीदी पर रोक लगाने और आने वाले दिनों में की जा रही धान खरीदी पर निगरानी रखते हुए कटे हुए टोकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में समय पर धान का उठाव करने और स्टैकिंग के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने बारदाने की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान वय वंदन योजना की समीक्षा की और निर्देशित किया कि छुटे हुए परिवारों का इस सप्ताह कार्ड बन जाएं।   उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कलेक्ट्रेट और तहसील में निलंबित कर्मचारियों, पटवारियों के विभागीय जाँच प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश देते हुए कोरबा अनुभाग को छोड़कर अन्य अनुविभाग को मार्च अंतिम सप्ताह तक वंचित विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भवनविहीन ग्राम पंचायत भवन, पुराने जर्जर भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने वाहनों को नीलामी करने, स्क्रैप वाहनों की जानकारी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा पूर्ण कर चुके पुराने वाहनों को नीलाम किया जा चुका हैं वे शासन को नए शासकीय वाहन के लिए पत्र प्रेषित करें। जिन्होंने नीलामी प्रक्रिया नहीं अपनाई है उन विभागों को नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय सामजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत सभी हितग्राहियों के आधार सीडिंग, मोबाइल नम्बर एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक समाज कल्याण और सभी जनपद सीईओ को 15 दिवस के भीतर जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार-बार भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहने पर संबंधित हितग्राहियों का पेंशन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में अंडर पास निर्माण, स्कूलों में किचन शेड,टॉयलेट निर्माण, सखी वन स्टॉप सेंटर,खिरटी में माध्यमिक शाला, करईनारा में पुलिया,झोराघाट पुल में अप्रोच रोड़, दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लिफ्ट रिपेयरिंग, विद्युत विहीन ग्रामीण बसाहटों में विद्युतीकरण, चैतुरगढ़ में बिजली पहुचाने के सम्बंध में निर्देश दिए। उन्होंने जनपद अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकरमना में विकास कार्यों की राशि में की गड़बड़ी के मामलों में सरपंच और सचिव से वसूली के निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन