Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: कलेक्टर श्री वसंत जिले के दुर्गम, पहाड़ी व वनाच्छादित बसाहटों-मोहल्लों में पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत।

Vivek Sahu

Sat, Dec 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर अजीत वसंत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के दूरस्थ क्षेत्र साखों पंचायत के दुर्गम, पहाड़ी वनांचल एवं वनाच्छादित बसाहटों-मोहल्लों में पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए।   उन्होंने साखों पंचायत के दुर्गम क्षेत्र रनई पहाड़, दलहाकट्टा, जूनापारा, खोरखर्रा जैसे बसाहटों का निरीक्षण कर क्षेत्र में पहुँच मार्ग, पेयजल, बिजली, पुल, स्कूल आंगनबाड़ी जैसे मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु गम्भीरता से प्रयास करने हेतु आश्वस्त किया साथ ही शासन स्तर से निराकृत होने वाली समस्याओं के लिए प्रस्ताव यथाशीघ्र शासन को प्रेषित करने की बात कही।   इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा श्री तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। दलहाकट्टा में संचालित प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी -। दलहाकट्टा में शीघ्र तैयार होगा सामुदायिक भवन, कलेक्टर ने दिए निर्देश- कलेक्टर द्वारा दलहाकट्टा में एनजीओ द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों की दर्ज संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।   निजी भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनजीओ द्वारा प्राथमिक शाला संचालित किया जा रहा है, जहां लगभग आस पास के क्षेत्र के 50 बच्चे पढ़ने आते हैं।   इन अध्ययनरत बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस, पाठ्य पुस्तक के साथ ही मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है।   ग्रामीणों द्वारा स्कूल भवन की आवश्यक्ता से अवगत कराया गया। कलेक्टर ने आमजनो को बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ दिवस पूर्व ही दलहाकट्टा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु जिला प्रशासन द्वारा 20 लाख डीएमएफ मद से स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त भवन तैयार होने के बाद वहां प्राथमिक शाला का नियमित संचालन होगा। साथ ही बच्चों के आगे की अध्ययन हेतु खिलटी पंचायत में संचालित प्रायमरी स्कूल का मिडिल स्कूल में उन्नयन हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने जनपद सीईओ को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।   इसी प्रकार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु पीएचई विभाग से यथास्थानो पर हैंडपम्प की व्यवस्था कराने एवं जल जीवन मिशन के तहत हर घर पेयजल की सुविधा, क्रेडा के माध्यम से क्षेत्र में सोलर लाइट की व्यवस्था, विद्युत विभाग द्वारा बसाहटों में विद्युत लाइन पहुचाने, आवश्यक स्थानों पर पुल पुलिया निर्माण हेतु सम्बंधित विभागों द्वारा शीघ्रता से सर्वे कराने की बात कही। साथ ही बसाहटों तक पहुँच मार्ग के लिए डीएमएफ मद से रपटा निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी।   वनाधिकार पट्टा के पात्र हितग्राहियों का सर्वे कराकर शीघ्र वितरण कराने का निर्देश दिए। साथ ही खाद्य विभाग को इन बसाहटों में निवासरत् लोगों को बस्तियों से ही राशन वितरित करने के निर्देश दिए, जिससे यहां निवासरत् लोगों को नाव के माध्यम से राशन लेने अन्यत्र जाना न पड़े।   गौरतलब है कि दलहाकट्टा रनई पहाड़ जुनापारा साखों पंचायत के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में बसे बसाहट है। यहां बांगो डूबान से प्रभावित धनुहार-मंझवार जनजाति के लगभग 100 परिवार अलग अलग पारा मोहल्लों में निवास करते है। कलेक्टर द्वारा इन दुर्गम क्षेत्रो का निरीक्षण कर आवश्यकता को जाना गया है, उनके द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र के विकास हेतु प्रभावी कदम उठाने की बात कही गई है। जो कि इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन