Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: लंबित प्रकरणों को शीघ्र करें निराकृत : कलेक्टर श्री सौरभ कुमार

Vivek Sahu

Wed, Sep 6, 2023
कोरबा।  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा उनके निश्चित समय पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा हेतु निर्धारित एजेण्डाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन हेतु निर्धारित सामग्री के मूल्य निर्धारण, मतदान केंद्रो की वेब कास्टिंग, नेटवर्क की स्थिति, सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव आश्रय योजना, एसईसीएल की भूमि एवं वन भूमि के पट्टे के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन