Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

ब्रेकिंग कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे रामगोपाल करियारे, पूर्व में कोरबा में भी दे चुके हैं सेवाएं

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

: डीएमएफ का पैसा शासन का, इस राशि का उपयोग जिले के विकास कार्यों के लिए हो: कलेक्टर।

Vivek Sahu

Tue, Jan 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान)  जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।   बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि खनिज विकास निधि अंतर्गत राशि भी शासन का ही पैसा है। इस राशि का सदुपयोग जिले के विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। डीएमएफ की राशि आबंटित होने पर संबंधित विभाग को शासन के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए समय पर कार्य सुनिश्चित करने के साथ ही डीएमएफ से होने वाले निर्माण कार्य, सप्लाई अथवा खरीदी की प्रक्रिया में गुणवत्ता, भण्डार क्रय नियम और अंतिम भुगतान के पूर्व सत्यापन का भी पूरा ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने लापरवाही पर नियमानुसार कार्यवाही की बात भी कही। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर ने एजेण्डावार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राशि स्वीकृत होने के पश्चात् लंबे समय से अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार रखते हुए शासन के निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत प्राप्त राशि एवं भुगतान, ऑडिट की स्थिति, विभागवार 2023-24 हेतु प्रस्तावित प्रस्तावों के संबंध में चर्चा की गई।   कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत जो भी कार्य स्वीकृत किए जाएंगे उसमें शासन द्वारा निर्धारित निविदाओं के नियमों का पालन करते हुए कार्य करना है। किसी भी कार्य में नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य सहित डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन