Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: सीआईएसएफ ने मिलेट्स उत्पाद को बढ़ावा देने हेतु मिलेट्स मेले का आयोजन किया।

Vivek Sahu

Wed, Dec 4, 2024
कार्यक्रम का शुभारंभ सीआईएसएफ यूनिट, केएसटीपीपी कोरबा के प्रभारी कमाण्डेंट श्री राजीव कुल्हरी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर एवं उच्च मुख्यालय के आदेषानुसार केऔसुब कोरबा को मिलेट्स मेले में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए अपनी इकाई के कर्मियों और आस-पास के क्षेत्र व प्रबंधन अधिकारियों के बीच मिलेट्स की खपत को बढ़ावा देने एवं भोजन में 30-35% मिलेट्स शामिल करने की गृह मंत्रालय की पहल के हिस्से के रूप में पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर खाद्य विकल्प के रूप में मिलेट्स के लाभों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ किया गया। इस दौरान उप कमाण्डेंट श्री कुमार पुरुषोत्तम, सहायक कमाण्डेंट/अग्नि श्री अशोक प्रसाद उपस्थित रहे। मेले के दौरान मिलेट्स के लगभग 10 से अधिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। Millets Dosa, Pakkoda, Ragi sangati with panner, Appe, lauki ki keer, बाजरे के आटे का ढोकला, जवार के आटे की पूरी, लिटी चोखा, पकौड़ी, हल्वा आदि। इकाई की महिला संरक्षिका सदस्यों द्वारा मिलेट्स मेले में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें कच्चे मिलेट्स अनाज, रेडी-टू-कुक (आरटीसी) आइटम और रेडी-टू-ईट (आरटीई) उत्पाद शामिल हैं। विभिन्न व्यंजनों में मिलेट्स की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए लाइव कुकिंग काउंटर भी लगाये गए । मेले में केएसटीपीपी कोरबा के अधिकारीगण, बल सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगो ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा व्यंजनों की जमकर तारीफ की। मेले के दौरान पतंजलि मिलेटस के तत्काल उत्पाद व अन्य मिलेट्स के उत्पादों के आउटलेट्स का प्रदर्शन किया गया व उक्त के संबंध मे पतंजलि विशेषज्ञ श्री नरेश अग्रवाल ने एक छोटा सत्र आयोजित किया और दैनिक जीवन में मिलेट्स के लाभों पर प्रकाश डाला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन