Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: बच्चों ने जाना वन्य जीवों का महत्व, बच्चों को दिया गया बैडमिंटन, फुटबॉल, बेट बाल, जितेंद्र सारथी को किया गया सम्मानित।

Vivek Sahu

Mon, Dec 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) निस्वार्थ सेवा समिति तरदा ने पाली पड़निया स्कूल में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम रखा जिसकी शुरवात सुवा नृत्य से किया गया फिर कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र सारथी, सरपंच श्रीमति कमला बाई, प्राचार्य दया शंकर, नोवा नेचर से मयंक बागची, सिद्धांत जैन, भूपेंद्र जगत, राजू बर्मन का स्वागत किया गया उसके पश्चात स्कूल प्राचार्य श्री दया शंकर के द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर सर्वप्रथम रौशनी डाला फिर स्कूल के बच्चों को निस्वार्थ सेवा समिति के तरफ से बेट बाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सी , अन्य खेल सामग्री दिया गया साथ ही सल्पाहार दिया गया। जितेंद्र सारथी के द्वारा बच्चों के साथ गांव के लोगों को विषैले एवं विषहीन सांपों के विषय के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही सर्प दंश होने पर क्या करना चाहिए इस विषय को जोर देते हुए बताया गया कि कभी भी सर्प दंश हो झाड़ फुक न करवाएं बल्की जिला हस्पताल जाए । उसके पश्चात नोवा नेचर से मयंक बागची और सिद्धांत ने चिड़ियो के महत्व और तितलियों के महत्व को बताया। इस कार्यक्रम में निस्वार्थ सेवा समिति संरक्षक जितेंद्र पटेल, अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, सचिव राजीव सिंह कंवर, सलेंद्र, उमाशंकर, संजय कान्त, स्कूल स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में गांव वालो के साथ बच्चे उपस्थित रहे। जितेंद्र सारथी के कार्य की सराहना करते हुए निस्वार्थ सेवा समिति,प्राचार्य एवं सरपंच ने फ्रेम देकर उनको सम्मानित किया साथ ही कहा जितेंद्र सारथी हमारे कोरबा जिले का गौरव हैं जो निस्वार्थ भाव से हर वर्ग हर व्यक्ति की जान बचाने के लिए सदैव समर्पित रहते हैं साथ ही वन्य जीवों के संरक्षण में उनका एक विशेष योगदान रहा हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन