Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक लागत की दी अनेक विकास कार्यों की सौगात।

Vivek Sahu

Thu, Dec 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) 12 दिसम्बर 2024 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए ।   उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।   श्री साय विभिन्न विभागों के 284 विकास कार्यों का भूमिपूजन/ शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 34 लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 02 निर्माण कार्य शामिल हैं। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लॉक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 04 करोड़ 85 लाख 56 हजार की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62 लाख 83 हजार राशि की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन शामिल हैं।   https://youtu.be/YGOYLSXGPQU?si=ENJb1LlxV6eMjBM3     इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा व्हाया सतरेंगा मार्ग के आर.डी. 15.7 कि.मी. में 01 वृहद पुल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 02 करोड़ 63 लाख 65 हजार राशि की लागत से एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटिंग योजना व सोलर आधारित योजना के 06 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय मदों से 01 करोड़ 93 लाख 25 हजार राशि की लागत से वृहद वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य, एन.सी.ए.पी. योजनांतर्गत 04 विभिन्न स्थानों में फब्वारे का निर्माण कार्य व वार्ड क्र. 16 में भवानी मंदिर कोहड़िया नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 करोड़ 87 लाख 92 हजार की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक हैल्थ लैब (हमर लैब), जिला क्षय नियंत्रण भवन व बर्न वार्ड निर्माण के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफ मद से 02 करोड़ 54 लाख 35 हजार राशि की लागत से प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन व सीसी रोड निर्माण, नवीन माध्यमिक व प्राथमिक शाला भवन (पुराना भवन विनष्टीकरण सहित) अन्य निर्माण के कुल 16 कार्य, वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत 19 लाख 30 हजार राशि की लागत से समिति कार्यालय भवन निर्माण के कुल 02 कार्य शामिल हैं।   https://youtu.be/6DMBqslvTpE?si=Vw1QZyrzsxsW1_SL     भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व कटघोरा में डीएमएफ, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 176 करोड़ 80 लाख 54 हजार लागत के 88 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 130 करोड़ 16 लाख 93 हजार की लागत कोरबा में 33 एमएलडी (अमृत मिशन) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गार्डन विकास, सीसी रोड, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य विकास कार्य स्वीकृत हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 145 करोड़ 70 लाख 50 हजार राशि के 112 विकास कार्य शामिल हैं।     https://youtu.be/aSX5dBxpQrM?si=IEHYLaq2d9JSkHHe     जिनमें पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़कों का सतह नवीनीकरण कार्य सहित जिले के सभी विकासखण्डों के अनेक स्थानों में नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन रेसिडेंसियल हॉस्टल, उच्च शिक्षा के विकास हेतु नए शैक्षणिक भवन, अधोसंरचना निर्माण, गुणात्मक सुधार, गोदाम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं।   https://youtu.be/IMZxnwqMH30?si=H57nrujrFqYo0MA-     लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 74 करोड़ 14 लाख 97 हजार की लागत से सुनालिया अंडर ब्रिज निर्माण सहित पुल-पुलिया, महत्वपूर्ण सड़कों में रंबल स्ट्रीप, संकेतक सहित निर्माण के अन्य 20 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 26 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से व्यपवर्तन/जलाशय/एनीकट/जीर्णोद्धार के 08 कार्य, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 89 लाख 61 हजार की लागत से नवीन छात्रावास भवन, आश्रम छात्रावास तक पहुंच मार्ग जैसे अन्य 08 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 70 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तालाब, रपटा, मिट्टी मुरूम निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 16 करोड़ 63 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक निर्माण के 01 कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा कार्यक्रम में की गई घोषणाएं। सर्वमंगला हसदेव नदी रपटा सहित, पुरानी बस्ती रानी रोड की ओर एप्रोच रोड निर्माण की घोषणा। कोरबा मुख्यालय में नया सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा। झगरहा में माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा। कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो के लिए 23 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन