Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: सीईओ जिला पंचायत ने अमृत सरोवर स्थल पर ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया।

Vivek Sahu

Tue, Nov 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडमा के अमृत सरोवर स्थल में 26 नवंबर, संविधान दिवस को सुबह ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका,प्रस्तावना का पाठन कराया।   जिले के सभी अमृत सरोवर स्थल पर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।   ग्राम गोडमा के अमृत सरोवर स्थल में आयोजित विशेष उत्सव कार्यक्रम में सीईओ श्री दिनेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका का वाचन करके पाठन कराया। सीईओ ने कहा कि संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने संविधान के तहत प्राप्त नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व की जानकारी ग्रामीणों को दी।   अमृत सरोवर के तट पर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।   सीईओ श्री नाग ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीणों का उत्साह वर्धन किया ।   उन्होंने अमृत सरोवर का अवलोकन करके सरोवर उपयोगकर्ता समूह और हितग्राहियों से चर्चा करके जल के उपयोगी प्रबंधन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीणों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच,पंच,सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती इंदिरा भगत,कार्यक्रम अधिकारी,तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव,रोजगार सहायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जिले बनाए गए सभी 119 अमृत सरोवर स्थलों पर ग्रामीणों ,श्रमिकों को संविधान की उद्देशिका, प्रस्तावना का वाचन और पाठन करा कर संविधान दिवस का मनाया गया।   इस विशेष उत्सव में संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर ग्रामीणों के लिए गीत,भाषण,रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन