Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Tue, Nov 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने सोमवार को जनपद पंचायत कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत किए जा रहे भूमि सुधार कार्य, नया तालाब और अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।   इस दौरान उन्होंने मनरेगा के कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।   सीईओ श्री नाग सोमवार की सुबह जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में मनरेगा के कार्यस्थल पहुंचे यहां पर उन्होंने भूमि समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुड गवर्नेंस के तहत जॉब कार्ड सहित सभी दस्तावेजों को अद्यतन करने के निर्देश दिए। सीईओ ने जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत बिंझरा के चंदनपारा में बनाए जा रहे नए तालाब के लिए खनन की गई गोदी की माप कराई जिसमें टास्क दर के अनुसार गहराई मानक से कम पाई गई तथा गोदी का चिन्हांकन (चूना मार्किंग) नहीं पाया गया, जिस पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम अधिकारी,तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों से टास्क दर के आधार निर्धारित माप के अनुसार गोदी का खनन कराए। तकनीकी सहायक अमितोश राठौर को निर्देशित किया कि नियमानुसार मेट पंजी के वास्तविक माप के आधार पर ही सही मूल्यांकन किया जाए। सीईओ श्री नाग ने श्रमिक संख्या बढ़ाने, तकनीकी गुणवत्ता बढ़ाने, कार्यस्थल पर श्रमिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने,जॉब कार्ड,7 पंजी, अद्यतन करने एवं मनरेगा की गाइडलाइन के अनुरूप नागरिक सूचना पटल में लेखन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम को नियमानुसार 4 घंटे के अंतराल में सही समय पर कार्य करने के निर्देश दिए । सीईओ ने निर्मित तालाब के कैचमेंट एरिया को उचित उपचार करने, इनलेट में सिल्ट चेंबर बनाने तथा कार्य पूर्ण होने पर हितग्राही समूहों का गठन करके जल का उचित उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान सरपंच, एसडीओ आरईएस सहित मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन