Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा बायपास रोड हादसा: स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

Vivek Sahu

Wed, Jan 1, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान )। जिले के राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आज शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा, और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। घटना उस वक्त हुई जब स्कूटी सवार युवक बायपास मार्ग पर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से उसे टक्कर मारी और घसीटते हुए आगे ले गया। यह हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। यही नहीं, उन्होंने अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांत करने का प्रयास किया। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों और ट्रक चालकों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में जिम्मेदारी तय करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन