Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: Breaking news गोपाल राय सोनी सराफा व्यापारी के चुनौती पूर्ण अंधे कत्ल की घटना का पटाक्षेप।

Vivek Sahu

Sun, Jan 12, 2025
पुलिस अधीक्षक के सतत् पर्यवेक्षण में भा.पु.से./रा.पु.से. संवर्ग के 02-02 तथा अराजपत्रित पुलिस अधिकारी / कर्मचारी वर्ग के 80 से अधिक पुलिस कर्मियों की अलग-अलग 14 टीमें रही सक्रिय। मृतक का ड्राईवर और उसका भाई ही निकला मास्टरमाइण्ड। दो सगे भाईयों ने शातिर बदमाश के साथ बनाई घटना की योजना। आरोपियों द्वारा ले जायी गई हुण्डई क्रेटा कार एवं लूटा गया मोबाईल जुमला किमती 06 लाख 25 हजार बरामद। 02 आरोपी गिरफ्तार और 01 फरार। फरार आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमें भिन्न-भिन्न संभावित ठिकानों की ओर रवाना शीघ्र ही गिरफ्त में आने की संभावना। कोरबा (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नचिकेता रॉय सोनी निवासी लालू राम कॉलोनी के यहाँ दिनांक 05.01.2025 की रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके पिता गोपाल राय सोनी की हत्या कर घर में रखी केटा कार कमांक झ-01 सीसी-4455 में मृतक गोपाल राय सोनी की अटैची एवं नचिकेता राय सोनी की मॉ का मोबाईल लेकर भाग जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी (भा.पु.से.) उपलब्ध अधिकारियों/कर्मचारियों तथा एफएसएल कोरबा मोबाईल यूनिट डाग स्कायर्ड सहित मौके पर पहुंचे ।   फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को घटना स्थल पहुंचने के निर्देश दिये जाकर घटना स्थल सुरक्षित किया गया ।   मृतक के पुत्र नचिकेता राय सोनी की रिर्पोट पर दिनांक 05.01.2025 की रात्रि 23:40 बजे बिना नबंरी चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाईन रामपुर, में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05.01. 2025 की रात्रि लगभग 10 बजे जब वह अपने घर पहुंचा तब देखा कि घर के पोर्च मे खड़ी हुई सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक झ-01 सीसी-4455 गायब है, फिर वह अपने घर का दरवाजा जिसमें बाहर से कुण्डी लगी थी, जिसे खोलकर घर अंदर गया तो देखा कि उसके पिता श्री गोपाल रॉय सोनी घायल अवस्था मे लहुलुहान बेहोश फर्श पर पड़े थे तथा शरीर से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण फर्श पर बहुत सारा खून फैला हुआ था, घर का सामान अस्त-व्यस्त था आनन फानन मे उन्हे चिकित्सा हेतु अस्पताल ले जाया गया जहा डाक्टरों ने जाच उपरान्त उनकी मृत्यु होना बताया गया।   प्रार्थी ने यह भी बताया कि जब वह घटना उपरांत गेट खेलकर घर के अंदर गया तब उसकी चार पहिया वाहन हुण्डई क्रेटा पोर्च पर खड़ी न होने पर गाड़ी कहा है पूछने के लिए अपने ड्राईवर आकाश पुरी गोस्वामी को फोन किया था जिस पर ड्राईवर ने फोन पर बताया कि चाबी घर मे जहा रखता था वही रखकर घर आ गया हूँ।   इस सूचना पर पुलिस सहायता केन्द्र सीएसईबी में धारा 103 (1),307,309 (4),332 (क),333 बी.एन.एस का बिना नबंरी अपराध पंजीबद्ध किया गया जिस पर थाना सिविल लाइन रामपुर में असल अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   शहर के बीचो बीच घटित सनसनी खेज एवं नृशंस हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० श्री संजीव शुक्ला (भापुसे) को घटना से अवगत कराते हुए अपने सतत् पर्यवेक्षण में भा.पु.से./रा.पु.से. संवर्ग के 02-02 तथा अराजपत्रित पुलिस अधिकारी / कर्मचारी वर्ग के 80 से अधिक पुलिस कार्मिको मे से 14 टीमों को अलग-अलग टॉस्क देकर आरोपियों की पतासाजी में लगाया गया।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, रविंद्र कुमार मीना (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भापुसे) के नेतृत्व में दक्ष पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें बनाकर अंधे कत्ल के इस प्रकरण में शामिल आरोपियों की पहचान स्थापित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये।   पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घटना स्थल पहुंचकर विवेचना टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।   अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे 02 व्यक्तियों के नकाबपोश हालत में देखे जाने की पुष्टि होते ही अलग अलग टीमों द्वारा शहर के विभिन्न रास्तो के सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का विश्लेषण एवं अज्ञात नकाबपोशों की पतासाजी के लिए अलग अलग विवेचना टीमें रवाना कर विभिन्न संदेहियों से पूछताछ एवं सूचना तंत्र को सकिय किया गया।   तकनीकी विशलेषण हेतु एक दक्ष टीम द्वारा 370 से अधीक सीसीटव्ही कैमरों के एनालिसिस एवं संदेहियों से पूछताछ अलग अलग टीमों द्वारा किया जा रहा था।   इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुंआभठ्ठा निवासी मोहन मिंज के हाथ मे चोट लगी है जिसकी कदकाठी/चाल ढाल सीसीटीव्ही मे देखे गए संदेहियों से मिलती जुलती है। घटना स्थल के निरीक्षण मे जिस तरह मौके पर रक्त स्त्राव हुआ था और घटना मे हुण्डई हण् क्रेटा कार में रक्त के धब्बे पाये गए थे उससे संदेही मोहन मिंज पर युक्ति युक्त संदेह हाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई लेकिन वह अपनी घटना स्थल पर उपस्थिति से इंकार करता रहा।   मोहन मिंज के बाए हाथ की मध्यमा अंगुली में लगी चोट के बारे मे टाईल्स काटते समय धोखे से कट जाना बताया परन्तु कब कहाँ टाईल्स का काम कर रहा था नही बता सका। लगातार पूछताछ एवं बयानों की तश्दीक के बाद अंततः घटना में अपनी संलिप्तता बताते हुए मामलें का खुलासा कर ही दिया।   मोहन मिंज ने पूछताछ में बताया कि उसके मोहल्ले कुंआ भठ्ठा का रहने वाला सूरज पुरी गोस्वामी जो पहले गोपाल राय सोनी की गाड़ी चलाता था परिचित है एक दिन बोला कि प्लान करके गोपाल रॉय सोनी के यहां चोरी करते है और अभी गोपाल राय सोनी के यहां उसी का भाई आकाश ड्रायवरी करता है वह भी मद्द करेगा अगर सेठ के दुकान की चाबी मिल जाये तो हम लोगों को खुब सारा सोना-चांदी, रूपए पैसे मिल जायेंगा लेकिन दुकान की चाबी सेठ अपनी अटैची में लेकर चलता है।   लगभग 01 महीने पहले सूरज ने अपने भाई आकाश से भी मिलवाया और आकाश बोला कि जब सेठजी अकेले घर में रहेगें और नचिकेता भईया बाहर चले जायेगें तब मैं खबर कर दूंगा आप लोग डरा धमका कर चाभी ले लेना और एस.एस. प्लाजा स्थित सेठ जी की दुकान अमृता ज्वेलर्स से चोरी करेगें तो बहुत सारा सोना-चांदी मिल जायेगा।   सूरज और आकाश की योजना के अनुसार हम लोग प्लानिंग कर रहे थे कि दिनांक 05.01.2025 को आकाश ने सूरज के माध्यम से खबर दी तब यह नीला जिंस शर्ट और ग्रे कलर का जैकेट पहनकर चेहरा छिपाने के लिए मंकी कैप लगाकर सेठ के घर के बगल में जहाँ निर्माण कार्य चल रहा है सूरज के साथ छिपकर बैठे थे इस बीच आकाश ने फोन करके बताया कि अभी घर में सेठ और सेठानी ही हैं जिस पर घर में दीवार के सहारे उतरकर गोपाल राय सोनी के घर कमरें में गये । हम लोगों की योजना थी कि अटैची में रखी चाभी लेकर भाग जायेगें लेकिन सेठ गोपाल राय सोनी उस समय अपनी पत्नि के कमरे मे थे उन्हे आता देखकर हम लोग छिप गए और सेठजी के हॉल के भीतर बने मंदिर तरफ आने पर सूरज पुरी गोस्वामी ने सेठजी को धकेल दिया फिर हम लोगो ने सेठजी को मिलकर दबोचने का प्रयास किये लेकिन सेठ के बीच बचाव करने पर सूरज ने अपने साथ रखे चाकू से अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया सूरज के ताबड़ तोड़ चाकू चलाने से मेरी बायें हाथ की बीच वाली उंगली में गहरी चोट आ गयी और सेठ जी भी घायल होकर नीचे फर्श पर गिर पड़े फिर हम लोग डर गये इस बीच आकाश ने फोन किया कि तुम लोग जल्दी भागो नही तो पकड़े जाओगें। भागते समय अंटी का मोबाईल मैनें (मोहन) तथा सेठ जी का मोबाईल अटैची और डीवीआर लेकर सूरज कमरे के बाहर आयें और गैरेज में रखी सेठ जी की केटा कार जिसें सूरज चला रहा था और मैं बैठा था निकलकर घटना स्थल से राताखार होते हुए बालको गये फिर गाड़ी खड़ा करके अपने-अपने घर आ गये।   आरोपी मोहन के मेमोरण्डम पर घटना में प्रयुक्त उसका मोबाईल, सेठ जी की पत्नि से छीना गया मोबाईल बरामद किया गया दिनांक घटना समय को मोहन द्वारा पहना गया स्पोर्ट शू, जिन्स शर्ट, मास्क, मंकी कैप जप्त किया गया षडयंत्र में शामिल आकाश पुरी गोस्वामी (मृतक के वर्तमान चालक) से पूछताछ की गई जिस पर वह अपने आप की संलिप्ता से इंकार करता रहा परंतु मोहन मिंज के साथ आमना-सामना कराने पर आकाश पुरी गोस्वामी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त अपना एवं एक अन्य बटनदार मोबाईल बरामद कराया।   आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी की तलाश करने पर घर मे नही मिला संभवतः पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही फरार हो गया है जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी पतासाजी कर रही है। प्रकरण में आरोपियों कमशः - 01. आकाश गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 24 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा। 02. मोहन मिंज पिता गोपाल मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी कुआभठ्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा। को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं। फरार आरोपीः- 01. सुरज गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा। अब तक की विवेचना मे पाया गया कि मुतक गोपाल राय सोनी के यहा ड्राईवरी काम करने वाले दोनो भाईयों क्रमशः सूरज पुरी गोस्वामी एवं आकाश पुरी गोस्वामी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मोहन मिंज के साथ मिलकर गोपाल राय सोनी के घर से अंमृता ज्वेलर्स कि चाभी चुराकर उसी की क्रेटा कार मे जाकर जेवरात् नगदी चोरी करने कि योजना बनाई गई थी, परन्तु पहचान हो जाने से गोपाल राय सोनी के साथ हुए संघर्ष मे धारदार हथियार से सुरज एवं मोहन मिंज ने मिलकर हत्या कर दी। इस सनसनी खेज एवं चुनौती पूर्ण अंधे कत्ल के खुलासे मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, निरीक्षक मोतीलाल पटेल थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कुसमुण्डा, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह थाना प्रभारी बालको, निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी उरगा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी सायबर सेल बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका, उप निरी जितेन्द्र यादव प्रभारी चौकी सीएसईबी, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, सउनि राम पाण्डेय, सउनि अजय सिंह, सउनि महिपाल सिंह, सउनि कुलदीप तिवारी, सउनि अनिता खेस, (सायबर सेल कोरबा से प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, आर. डेमन ओगरे, आर. विरकेश्वर प्रताप सिंह, आर. रवि कुमार चौबे, आर. सुशील यादव, आर. आलोक टोप्पो, म. आर. रेणु टोप्पो) प्र.आर. नरेन्द्र रात्रे, प्र.आर. दिलीप झा, प्र.आर. संतोष तिवारी, प्र.आर. चन्द्रशेखर पाण्डेय, प्र. आर. सुधांशु शर्मा, आर. विपिन बिहारी नायक, आर. चन्द्रकांत गुप्ता, आर. नितेश तिवारी, आर. संजय रात्रे, आर. गंगाराम डाण्डे, आर. विकास कोसले, आर. संदीप भगत, आर. योगेश राजपूत, आर. अशोक चौहान, आर. देव कुर्रे, आर. गोपीराम दिव्य, आर. हेराम चौहान, आर. हरीश मरावी, आर. शैलेन्द्र सिदार, आर. प्रेमेन्द्र चन्द्रा, म. आर. रेहाना फातिमा, आर. हितेश राव, आर. विरेन्द्र पटेल, आर. विशाल वर्मा, आर. ओमप्रकाश निराला, आर. अभिजीत पाण्डेय, आर. कौशल प्रसाद, आर. आशीष साहू, आर. संजू श्रीवास, आर. संदीप सिंह, आर. आलोक पाण्डेय, आर. सुनील सिंह, प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. चन्द्रसेन खुंटे, आर. नीरज डेनियल, आर. देवराज, आर. गुफरान, आर. ओमप्रकाश साहू, आर. दिनेश निराला, आर. प्रेम मरकाम, आर. मनबोध भारती, आर. कृपाल सिंह, आर. सूरज भारद्वाज, आर. रितिक पटेल, आर. सुरेश खुंटे आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन