Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: Breaking news ATM में शातिर तरीके से खाताधारकों से लूट: पुलिस के हिरासत में आरोपी, जाने कैसे देते थे घटना को अंजाम

Vivek Sahu

Wed, Jul 16, 2025
कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) कोरबा  में दो शातिर चोरों को डायल 112 ने पकड़ा है जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है, बता दें एटीएम मशीनों में चलाकी के साथ पट्टी लगाकर लोगों के पैसे लूटने का कार्य किया जाता था, मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और एक फरार है। आरोपी की पहचान मो अरफात शेख (21)पिता मो अशफाक एवं इशरत के रूप में हुई है। दोनों यूपी के प्रतापगढ़ अचलपुर के रहने वाले बताए जा रहे है। आरोपियों द्वारा बालकों परसाभाटा स्थित हिटाची एटीएम के भीतर अपनी योजना को अंजाम देते थे जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति पैसे निकालने की उद्देश्य से एटीएम के अंदर प्रवेश करता था उससे पहले ही एटीएम के पैसे निकालने वाले जगह पर आरोपियों द्वारा काली पट्टी लगा दी जाती थी जिससे लोगों के पैसे बाहर नहीं निकल पाते थे, जैसे हीतग्राही एटीएम से बाहर जाता, आरोपियो द्वारा पट्टी को निकाल कर पैसे लेकर रफू चक्कर हो जाते थे वहीं दूसरी और हितग्राही बैंकों के चक्कर काटते रहते थे। डायल 112 को मामले की सूचना दी गई थी जिसपर आर हिमाचल सिंह कंवर एवं एबीपी चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले ने त्वरित रूप से मौके पर पहुंच आरोपियों को थाना बालकों पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपिको हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन