Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न; रक्तदान का अर्थ है जरूरतमंद को जीवन दान देना: खजाँची कुम्हार

Vivek Sahu

Mon, May 1, 2023

कोरबा। जय माँ सर्वमंगला गौ सेवा समिति कोरबा के तत्वाधान में एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कोरबा, छत्तीसगढ़ हेल्प वेल फेयर सोसायटी, स्वास्तिक मशनरी वर्क्स, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच कोरबा, सनातन सेना (जिला इकाई कोरबा) पतंजलि युवा भारत कोरबा
नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फीडरेशन, किड्स निहारिका प्ले स्कूल, एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का अयोजन कोरबा 100 बेड ब्लड बैंक में किया गया। जिसमें 25 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

इस अवसर पर कोरबा निगम अपर आयुक्त खजाँची कुम्हार जी ने रक्तदान का महत्व समझाते हुए कहा कि रक्तदान का अर्थ सिर्फ खून के दान से नहीं होता बल्कि रक्तदान से अभिप्राय किसी जरूरतमंद को जीवन के दान से है। रक्तदाताओं संबोधित को करते हुए कहा कि रक्तदान से आपको ऐसी खुशी मिलती है जिसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता। इस एहसास को व्यक्ति तभी अनुभव कर सकता है जब उसने किसी के लिए रक्तदान किया हो।

डॉ.जात्रा एवं डॉ. नीलकमल साहू ने रक्तदान से जुड़े भ्रम के बारे में बताते हुए कहा कि बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो सोचते हैं कि रक्तदान करने से उनके शरीर को खतरा हो जाता है या फिर उनमें कमजोरी आ जाती है, मगर वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है।

सर्वप्रथम भारत माता की तैल्य चित्र पर कोरबा निगम अपर आयुक्त श्री खजाँची कुम्हार एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्ज्वल कर रक्तदान शिविर का शुभारंम किया।
तत्पश्चात रक्तदान शिविर का 100 बेड ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. जी.एस. जात्रा, डॉ. राजेश लहरे, लेब टेक्निशिन अरुण कंवर, श्रीमती गीता पटेल,
उमा कर्ष सीनियर लेब टेक्निशियन संतोष सिंह एवं दीपक, सूरज जी के निगरानी में गेंदलाल प्रजापति, पुनीराम, संतोष यादव, संजय कुमार, भुनेश वार, डॉ. आकांक्षा मानिक, अंश गोयल, भानु गोस्वामी, हितेश प्रजापति, कार्तिकेश साहू, प्रियंक अग्रवाल, दीपक कश्यप, नीलकमल साहू, कार्तिक पटेल, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, तामेश महंत, राजू कुमार, श्रीमती ऋतू मिश्रा, राजेश मिश्रा, उमंग उपाध्याय, प्रमोद कौशिक जी ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। यहां अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला संरक्षक हरिराम चौरसिया द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।

इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे दुर्गेश राठौर(योग प्रशिक्षक) ने बताया कि विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रवि सिंह चंदेल (अध्यक्ष -जय माँ सर्वमंगला गौ सेवा समिति कोरबा), आशुतोष गुप्ता(सचिव), डॉ.आकांक्षा, गौसेवक राजु ठाकुर, रोहित कश्यप(छ.ग. हेल्प वेल फेयर सोसायटी), अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कोरबा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू, जिला संरक्षक हरिराम चौरसिया, जिला संयोजक अजय राय , जिला अध्यक्ष अरुण सांडे,  प्रशांत पटवा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति कोरबा से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज सोनालिया, प्रदेश सचिव श्रीमती प्रेमा अग्रवाल,
शाखा अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गोयल जी का सहयोग रहा।
अंत में इस आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वालों का दुर्गेश राठौर ने ह्रदयदिल से धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन