Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

: <em>छत्तीसगढ़ PSC परीक्षा परिणाम में हुए अनियमितता को लेकर भाजयुमो कोरबा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन..</em>

Vivek Sahu

Wed, May 24, 2023

कोरबा। हाल ही में जारी हुए छत्तीसगढ़ PSC के परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार अनियमितता के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला कोरबा ने आज़ कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि PSC 2021 की परीक्षा के नतीजों में मेरिट में स्थान पाने वाले चेयरमैन टामन सोनवानी सहित कांग्रेस नेता तथा उद्योगपतियों के बच्चों के नाम टॉप 20 में है। इसे महज़ संयोग मान लेना संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं के साथ धोखा हुआ है, PSC 2021 के जारी नतीजों को लेकर कई आशंकाएं है जिनका निदान जरूरी है।

इस विषय पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि हम यह नहीं कहते की अफसरों और नेताओं के बच्चे मेरिट में नहीं आ सकते, लेकिन इस परिणाम में टॉप 20में ऐसे लोगों की भरमार है और CGPSC चेयरमैन के कई रिश्तेदार भी इसमें चुने गए हैं । युवा मोर्चा की मांग है कि उक्त जारी परिणाम को निरस्त करते हुए उच्च न्यायिक जांच की जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

उक्त ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महामंत्री नरेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष रंजू यादव, दिव्यांश अग्निहोस्त्री, सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, सुभाष राठौर, अजय कवर, कुदमुरा मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान, कोरबा मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन, दर्री मंडल अध्यक्ष मुकुंद कंवर, दीनदयाल पटेल, असलम, सचिन पटेल, सुदेश चंद्रा, मंजीत यादव, तनय गोस्वामी, शिवम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन