Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन।

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव।

: भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशियों को सफलता का मंत्र, कोरबा में रणनीतिक बैठक संपन्न।

Vivek Sahu

Fri, Feb 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) 12 फरवरी 2025 – आगामी जिला पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोरबा के अधिकृत प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज, कोरबा में आयोजित की गई।   बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों को चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश दिए।   बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। साथ ही, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास महतो, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, पवन गर्ग, राजेंद्र पांडेय, महामंत्री द्वय टिकेश्वर राठिया और संतोष देवागन सहित अशोक चावलानी उपस्थित रहे।   इस बैठक में प्रदेश मंत्री विकास महतो की विशेष भूमिका रही। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जीत सुनिश्चित करने के लिए एक संगठित रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "यह चुनाव केवल प्रत्याशियों की जीत का नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा को जनता के बीच मजबूत करने का भी अवसर है। हमें एकजुट होकर संगठन की ताकत को बढ़ाना होगा।" बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें प्रत्याशियों को जनसंपर्क अभियान तेज करने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि "यह चुनाव केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को जीतने के लिए है। भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें हमें हर घर तक पहुंचाना होगा।" पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कहा कि "यह चुनाव क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्याशी अपने क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहें।" बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता और समर्पण से काम करने की अपील की।   उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाकर हम जनता का समर्थन प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के अंत में सभी प्रत्याशियों ने एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने और भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन