Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: भाजपा पार्षद दल ने नवनियुक्त आयुक्त से की मुलाकात, साथ में ज्ञापन सौपा

Vivek Sahu

Fri, Aug 4, 2023
कोरबा-:  भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा ममगई से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कोरबा आगमन की बधाई प्रेषित की, साथ ही भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में ठप पड़े विकास कार्यों से भी आयुक्त को अवगत कराया | आयुक्त महोदया ने बारी-बारी सभी पार्षद से उनकी समस्याएं जानी, और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया | भाजपा पार्षदो में ज्ञापन मे नगर निगम कार्यालय में पार्षदो हेतु बैठक कक्ष अत्यंत बुरी स्थिति में है, वहां पार्षदो के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएं, साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कार्यालय की समुचित व्यवस्था भी तत्काल की जाएं, नगर निगम क्षेत्र के 67 वार्डो में समभाव से कार्य किया जाये, पार्षद निधि, अधोसंरचना मद, मरम्त संधारण मद के लंबित पड़े हुए कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाएं, लंबे समय से दबी हुई, गुम हुई फाइल को तत्काल निकाल कर कार्य प्रारंभ कराया जाने सहित अनेक विषयों पर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा | इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद रितु चौरसिया, कमला देवी बरेठ, शैलकुमारी राठौर, उर्वशी सुजीत राठौर, धनश्री अजय साहू, प्रभावती सुधार साय चौहान, द्रोपदी वर्मा, भानुमति जयसवाल, पुष्पा कंवर, कविता नारायण राजपूत, पूराइन बाई कंवर, गंगाराम भारद्वाज, नर्मदा लहरे, अजय गोंड, अनीता सुकुन्दी यादव, बुधवार साय यादव, ममता बालीराम साहू, अमित मिंज, फिरत साहू, नारायण दास महंत, नरेंद्र देवांगन, प्रतिभा निखिल शर्मा, विजय साहू, माखन बरेठ, कोमल, नारायण राजपूत, अजय साहू उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन