Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: कोरबा में क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने निकाली रैली, नाचते गाते हुए दिया प्रभु यीशु के जन्म का संदेश।

Vivek Sahu

Tue, Dec 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा में क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने रैली निकाली, रैली में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।   सभी नाचते गाते हुए प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिए। इस दौरान शहर में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली। KCWES के तत्वाधान में मसीही समाज के अनुयायियों ने शहर में सोमवार को धूमधाम से रैली निकाली।     https://youtu.be/eoAQN74_xrE?si=JkTNpIBy0TAwgYUF     क्रिसमस के पहले प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था, इसमें मसीह समाज के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए।   झूमते-नाचते मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। इस दौरान रैली में पादरी ने शहर के बीचो-बीच अमन चैन की प्रार्थना भी की। रैली में बड़ी तादाद में युवातियों ने हिस्सा लिया।   क्रिसमस से पहले निकाली रैली: प्रत्येक साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। जिले भर के चर्च में इसे लेकर खास तैयारी की गई है। सोमवार को जिस रैली का आयोजन किया गया था, उसे 100 साल पुराने मेनोनाइट चर्च से शुरू किया गया, इसके बाद शहर के पावर हाउस रोड से होते हुए टीपी नगर और सीएसईबी से घंटा घर चौक ओपन थियेटर तक यही रैली निकाली गई। इसमें लोग प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी मना रहे थे।   अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने जानकारी दी प्रभु यीशु मसीह इस संसार में इस लिए आए थे ताकि मानव एक अच्छा जीवन जी सकें। संसार में आकर उन्होंने यह संदेश दिया कि अपने पापों का पश्चाताप करो, क्योंकि परमेश्वर का राज आने वाला है।   अध्यक्ष गोस्वामी ने पूरे समाज की ओर से जिले वासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है।   KCWES के सचिव राज कुमार दान ने बताया कि क्रिसमस मसीह समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे हम बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं, और इस खुशी को पूरे नगर में बांटने के लिए इस रैली का हमने आयोजन किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन