Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: बालको पुलिस ने काली मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा।

Vivek Sahu

Sun, Jan 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनीष विश्वास थाना उपस्थित आकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालको प्लांट में सुरक्षा विभाग में लीड एडमिन के पद पर पदस्थ हैं।   दिनांक 04.01.2025 को रात्रि में बालको क्षेत्र में पेट्रोलिंग ड्यूटी लगी थी। अस्सिटेंट मैनेजर बालको आवेश बुन्देला सर, पेट्रोलिंग सुपरवाईजर ओमप्रकाश केवर्त, सुरक्षाकर्मी सुनील सिंह भी थे। सभी दिनांक 04-05 जनवरी 2025 के दरम्यानी रात पेट्रोलिंग पर जी. एम. बंगला तरफ करीबन 02:20 बजे के आसपास पहुंचे थे तो उसी समय हमें एक मोटर सायकल में एक व्यक्ति घूमते दिखा।   जिसके मोटर सायकल टंकी में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान रखा हुआ दिखा तथा पिट्ठू बैग में लादे हुए दिखा। जिसे रोक कर पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गया और बोरी का सामान दिखाने के लिए बोले जाने पर आना कानी करने लगा फिर बाद में उसने पूछताछ करने पर बताया कि वह काली मंदिर बालको में दिनांक 05.01.2025 के रात्रि लगभग 01:30 बजे काली मंदिर का ताला तोडकर मंदिर के दान पेटी का रकम नोट एवं सिक्का को एवं काली माता की मूर्ति को पहनाये हुए सोने, चांदी के आभूषण को चोरी कर मोटर सायकल से भाग रहा था तब उसे लेकर काली मंदिर बालको में जाकर देखे तो उस व्यक्ति की कहीं हुई बाते सही निकली। मंदिर के पीछे हिस्से का खिड़की का जाली काटा हुआ व मंदिर एवं दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। दान पेटी में रकम नहीं होना एवं काली माता की मूर्ति के आभूषण नहीं होना दिखा तब हम उक्त व्यक्ति संजीत कुमार गुप्ता पिता किशोरी लाल गुप्ता उम 32 वर्ष, निवासी नेहरूनगर झंडा चौक के पास थाना बालकोनगर एवं उसकी मोटर सायकल आई स्मार्ट क्रमांक सीजी 12 ए. क्यू 9257 तथा उक्त व्यक्ति का पीठू बैग एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी जिनमें चोरी का सामान रकम, सोने चांदी के आभूषण तथा खिड़की का जाली काटने एवं ताला तोडने का कटर, हथोडी, छेनी सामान होना बताया है।   जो आरोपी संजीत कुमार गुप्ता को मय चुराये हुए सामान, मोटर सायकल व चोरी करने में इस्तेमाल किये गये औजार सहित थाना लाकर उचित कार्यवाही हेतु पेश किया।   रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा अपराध सदर घटित करना स्वीकार करते हुए चोरी किये रकम जिसमें नोट एवं सिक्के, सोने, चांदी के आभूषण थे तथा घटना में प्रयुक्त कटर, छेनी, हथौडी एवं मोटर सायकलल आई स्मार्ट क्र. CG 12 AQ 9257 को पेश किया जिसे नगदी रकम को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।   आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर निक अभिरक्षा में भेजा गया। *नाम आरोपी:-* 01. संजीत कुमार गुप्ता पित्ता किशोरी लाल गुप्ता उम 32 वर्ष, निवासी नेहरूनगर झंडा चौक के पास थाना बालकोनगर जिला कोरबा (छ.ग.) *अप.क्र.- 24/2025 धारा 331(4), 305 BNS*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन