Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: बालको के ‘निक्षय मित्र’ पहल की हुई सराहना, टीबी जागरूकता को मिला बढ़ावा।

Vivek Sahu

Fri, Mar 28, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व टीबी दिवस पर बालको और जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के कर्मचारी (स्वयंसेवक) ‘निक्षय मित्रों’ को उनके निरंतर सहयोग के लिए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ में सहयोग देने के उद्देश्य से बालको ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना आरोग्य के अंतर्गत कोरबा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 2023 में निक्षय मित्र पहल शुरू की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी द्वारा उचित आहार सेवन और पोषण सुनिश्चित करने वाले इस अभियान के लिए बालको की सराहना की है। निक्षय मित्र पहल में बालको के कर्मचारी, 6 महीने तक टीबी मरीजों की स्वैच्छिक मदद करते हुए उन्हें पोषण आहार बास्केट की सहायता प्रदान करते हैं। टीबी पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य सुधार में उचित पोषण की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे टीबी की दवाइयों का असर भी बढ़ता है। निक्षय मित्र के तहत कंपनी के 25 कर्मचारियों ने समुदाय में 33 टीबी मरीज को पोषण आहार की आर्थिक मदद की है। इस दौरान लगभग 90 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं और बाकी मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। टीबी के मरीजों ने अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आभार जताया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जागरूकता कार्यक्रम से समुदाय में टीबी रोग के रोकथाम और पहचान करने में आसानी हुई है। समुदाय के स्वास्थ्य की देखभाल को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। बालको के टीबी मुक्त अभियान की सराहना करते हुए कोरबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने कि हमें कोरबा को टीबी मुक्त जिला बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी जागरूक सदस्य समुदाय में टीबी रोग नियंत्रण और रोकथाम पर चर्चा करके जागरूकता बढ़ाने का कार्य करें। प्रशिक्षण में मिली जानकारी से सदस्य समुदाय में टीबी रोग पर फैली भ्रांतियों को दूर करने का काम करें। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं बल्कि जांच करवाएं । इस तरह के कार्यक्रम कंपनी द्वारा समुदाय के स्वास्थ्य एवं भलाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अभियान के दौरान स्लोगन लेखन और समुदाय में विभिन्न घर पर जागरूकता संदेश के साथ चित्रकारी भी की। अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कंपनी ने स्थानीय स्वास्थ्य निकायों (महिला आरोग्य समिति और ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति) के 97 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को टीबी जागरूकता, पहचान, कारण, संपर्क ट्रेसिंग, रेफरल उपचार आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया है। सभी प्रशिक्षित टीबी लीडर ने 70 से अधिक जागरूकता सत्र आयोजित किए और 1000 से अधिक समुदाय के सदस्यों को जागरूक किया। बालको, सोशल रिवाइवल ग्रुप ऑफ अर्बन, रूरल एंड ट्राइबल (एसआरओयूटी) के सहयोग से आरोग्य परियोजना के तहत समुदाय के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल एवं सेवा करने के लिए कटिबद्ध है। कंपनी ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, मोबाइल हेल्थ वैन, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियानों का आयोजन कर गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करती है। स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण और स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन