Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: बालको ने टाको के साथ पशु कल्याण कार्यक्रमों के तीन वर्ष किए पूरे।

Vivek Sahu

Tue, Apr 29, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) बालकोनगर भारत की आईकॉनिक एल्यूमिनियम उत्पादक और वेदांता एल्यूमिनियम की इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) करुणा, देखभाल और सह-अस्तित्व की संस्कृति को बढ़ावा देकर पशु कल्याण हेतु अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) ने अपनी सेवा के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। मानव, पशु और पर्यावरण कल्याण के परस्पर संबंध पर जोर देने वाले ‘वन हैल्थ’ विजन में निहित, टाको एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जो आश्रय, अस्पताल, अकादमी, वन्यजीव संरक्षण, आपदा राहत और क्षेत्र विकास के अपने छह स्तंभों के माध्यम से देखभाल को बढ़ावा देता है। इस मिशन में एक ऑन-ग्राउंड पार्टनर के रूप में बालको ने इस विजन को कोरबा, छत्तीसगढ़ में यथार्थ प्रभाव में बदलने में मदद की है। पिछले तीन वर्षों में, पशु कल्याण में बालको की ढांचागत कोशिशों ने 5,000 से अधिक पशुओं पर सकारात्मक असर डाला है, जो इस उद्देश्य के लिए बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पशु कल्याण के लिए उठाए गए कदम जैसे कि जिला पशु चिकित्सा विभाग के साथ साझेदारी में 3,000 से अधिक रिफ्लेक्टिव कॉलर का वितरण सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है।   इन्हें चार पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों द्वारा मुमकिन बनाया गया, जिससे 2,500 से अधिक मवेशियों को लाभ हुआ, जिसमें कृमिनाशक, घाव की देखभाल और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे स्थानीय किसानों को प्रत्यक्ष मदद मिली जो अपनी आजीविका के लिए पशुधन पर निर्भर हैं। इन प्रयासों के आधार पर बालको ने लक्षित स्वास्थ्य पहल के माध्यम से आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए भी काम किया है। टाको के सहयोग से, रेबीज जैसी जूनोटिक बीमारियों को रोकने के उद्देश्य से अभियान के तहत 300 से अधिक कुत्तों को टीका लगाया गया। इसके अलावा, अत्यधिक गर्मी की चुनौतियों को समझते हुए आवारा पशुओं के लिए वाटर बाउल चैलेंज शुरू किया गया, जिसमें अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हाइड्रेशन बाउल रखे गए और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।   कर्मचारियों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने नियमित रूप से भोजन और पानी के कटोरे रखकर इस पहल का सक्रिय समर्थन किया। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन और वेदांता लिमिटेड की गैर-कार्यकारी निदेशक, टाको की संस्थापक सुश्री प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में टाको की यात्रा व्यक्तिगत और उद्देश्यपूर्ण रही है।   इसके मूल में एक सरल लेकिन शक्तिशाली विश्वास हैः जानवरों को भी इंसानों की तरह ही सम्मान, देखभाल और सुरक्षा मिलनी चाहिए।   एक विजन के रूप में शुरू हुआ यह अभियान यह एक ऐसे करुणामय समुदाय में विकसित हुआ है, जिसमें आश्रय, अस्पताल, शिक्षा कार्यक्रम और आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं।   यह देखना अविश्वसनीय रूप से उत्साहजनक है कि कैसे इस मिशन ने गर्मी की तपिश के दौरान पानी के कटोरे रखने से लेकर आवारा जानवरों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने तक, हर रोज़ दयालुता के कार्यों को बढ़ावा दिया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मानते हैं कि जागरूकता और सहानुभूति से सार्थक बदलाव आ सकता है। मवेशियों पर रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाने से लेकर गर्मियों के दौरान पानी के कटोरे रखने को प्रोत्साहित करने तक, ये छोटे-छोटे प्रयास प्रतिदिन कई जानवरों की जान बचा रहे हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।   टाको के साथ हमारे सहयोग ने कर्मचारियों और समुदायों को देखभाल, करुणा और सह-अस्तित्व की संस्कृति के निर्माण में भाग लेने हेतु सशक्त किया है। कर्मचारी स्वयंसेवक रामसहाय पटेल ने बताया कि आवारा कुत्तों के लिए पानी का कटोरा रखना या बछड़े को सुरक्षित सड़क पार कराने में मदद करना जैसे छोटे-मोटे काम भी बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस पहल का हिस्सा बनने से मैं और अधिक जागरूक हो गया हूं। ऐसे कई तरीके हैं जिनके ज़रिए बालको अपने सभी कर्मचारियों और बिज़नेस पार्टनरों के भीतर देखभाल की संस्कृति विकसित करने की कोशिश करती है। अप्रैल 2022 में शुरू किया गया द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) वेदांता लिमिटेड की प्रमुख पशु कल्याण पहल है, जिसका उद्देश्य आवारा और सामुदायिक पशुओं के लिए ईकोसिस्टम को मजबूत करना है। यह पशुओं और पालतू जानवरों के लिए बचाव, पुनर्वास, निवारक देखभाल, वृद्धावस्था सहायता और मुफ्त ओपीडी सुविधाओं सहित व्यापक सेवाएं प्रदान करता है।   टाको डायग्नोस्टिक, आपातकालीन प्रतिक्रिया, बंध्यकरण और उन्नत उपचार के लिए सुसज्जित एक सुपर स्पेशियलिटी पशु चिकित्सा अस्पताल भी संचालित करता है। बालको सहित वेदांता लिमिटेड की सभी व्यावसायिक इकाइयां टाको के समग्र पशु देखभाल के मिशन को आगे बढ़ाने में सक्रिय रूप से योगदान देती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन