Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

: कोरबा में जल्द लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार :- हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Mon, May 15, 2023

कोरबा। शहर में चौक-चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर लगे फ्लैक्स में “भव्य दरबार आपके अपने शहर कोरबा में शीघ्र ही..” “शहर शीघ्र मग्न होगा भक्ति और आस्था के संगम में..” “उनके आगमन से ऊर्जा नगरी में होगा ऊर्जा का नया संचार..कोरबा आने को हैं वें तैयार”….जैसी शब्दावली का उपयोग किया गया है और साथ में सनातन संस्कृति के प्रतीक केसरिया ध्वज को फ्लैक्स में उकेरा गया है, इसके साथ ही “दरबार, ऊर्जा का संचार..” ये शब्द प्रत्यक्ष रूप से बागेश्वर बाबा की ओर इंगित करते हैं, विगत दिनों नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पाली तानाखार के पूर्व विधायक रामदयाल उईके ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम पहुँच कर परम पूजनीय महाराज श्री धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया |नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बताया कि महाराज श्री से मुलाकात कर उन्हें कोरबा आने का न्यौता दिया है, हितानंद ने कोरबा में महाराज श्री का 3 दिवसीय दिव्य दरबार लगाने हेतु आग्रह किया है, परम पूज्यनीय महाराज जी ने जल्द ही कोरबा आने की बात कही है, सम्भवतः जून प्रथम सप्ताह से अगस्त के मध्य महाराज जी का समय मिल सकता है, महाराज श्री के कोरबा आगमन से कोरबा में हिंदुत्व की हुंकार होगी | मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन तक हर तरफ छाए हुए हैं, भक्तों के अनुसार गुरुजी पर भगवान हनुमानजी की असीम कृपा है, महाराज धीरेंद्र शास्त्री कहतें हैं कि दिव्य दरबार में भगवान हनुमान जी और दिव्य शक्तियों की उनको प्रेरणा मिलती है। वर्तमान समय में लाखों लोग देश-विदेश से बागेश्वरधाम आ रहे हैं। यहां पर बाला जी को समर्पित भगवान का मंदिर है।उल्लेखनीय है कि उनकी प्रेरणा से सैकड़ों परिवारों ने सनातन परंपरा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए घर वापसी की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन