Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

Vivek Sahu

Wed, Jul 26, 2023
कोरबा।   जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय मे साप्ताहिक गतिविधि अन्तर्गत रैली निकालकर मताधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। मतदाताओं को बताया गया कि लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान में कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षकगण शामिल हुए। सभी ने अच्छे मतदाता बनने का संकल्प लिया। /सुरजीत /

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन