Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: कोरबा पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

Vivek Sahu

Fri, Sep 27, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा , पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। थाना/चौकी के माध्यम से क्षेत्र में महिला के सुरक्षा हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र में कॉलेज बाज़ार में महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पाली पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है।   महिला सुरक्षा टीम के द्वारा भी नर्सिंग कॉलेज मानिकपुर में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ये एप डाउनलोड कराया जा रहा है।   ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा ये एप महिला की सुरक्षा हेतु बहुत से फ़ीचर देता है जिसमें आपातकालीन परिस्थिति के लिए SOS बटन है और थाने गये बिना आप कही से भी शिकायत कर सकते है जिसका निराकरण पुलिस 1 हफ़्ते में करेगी और पहचान भी उजागर नहीं होती। साथ ही इसमें सुरक्षा संबंधी टिप्स भी है। अतः कोरबा पुलिस महिलाओं से निवेदन करती है कि इसे गूगल प्ले स्टोर/ ऐपल स्टोर से डाउनलोड करे और रजिस्टर करे।   आज दिनांक तक कोरबा ज़िले में कुल 5862 लोगों के द्वारा इसे डाउनलोड किया जा चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन