Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन।

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव।

: हत्या का प्रयास आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद।

Vivek Sahu

Sun, Feb 9, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान )  प्रार्थी, जो थाना सिविल लाइन, रामपुर, कोरबा में रहकर होटल एवं घर-घर दूध बेचने का कार्य करता है, ने पुलिस को बताया कि दिनांक 08.02.2025 को शाम 06:30 बजे वह रोज की तरह रवि डेयरी के पीछे स्थित फैक्ट्री में दूध देने गया था। इसी दौरान विधि से संघर्षरत 03 बालक पीड़ित को देखकर संदिग्ध रूप से आसपास चक्कर लगा रहे थे।   जब वह फैक्ट्री के अंदर दूध देने गया, तभी हिमांशु यादव हाथ में देसी कट्टा लेकर वहां पहुंचा। जैसे ही प्रार्थी फैक्ट्री से बाहर निकला, हिमांशु यादव ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया। प्रार्थी ने तत्काल फैक्ट्री का गेट बंद कर खुद को बचाया, जिससे वह किसी भी गंभीर चोट से सुरक्षित रहा। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा, सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में, साइबर सेल प्रभारी रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। मुखबिर की मदद से आरोपी हिमांशु यादव एवं विधि से संघर्षरत 2 अन्य बालकों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद हिमांशु यादव के कब्जे से 01 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर विधि से संघर्ष में दो बालकों की पारिवारिक पृष्ठ भूमि भराई जाकर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसमें विधि से संघर्षरत एक बालक पर पहले भी एक अन्य मामले में हत्या के प्रयास का एक मामला सिविल लाइन थाने मे पंजीबद्ध है। *कोरबा पुलिस की अपील* शहर में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अपराध क्रमांक: 75/2025 धारा: 307, 109, 3(5) BNS, 25, 27 आर्म्स एक्ट *गिरफ्तार आरोपी:* हिमांशु यादव – निवासी प्रयागपुर, पुरे बरगदहा, थाना गदागंज, जिला रायबरेली (उ.प्र.) सामाजिक पृष्ठभूमि फॉर्म भराए गए 02 अन्य विधि से संघर्षरत बालक ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन