Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: आगामी कुछ महीनो के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपादित होना है, इस बीच विभिन्न पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ता अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Vivek Sahu

Sun, Sep 3, 2023
विधानसभा चुनाव को लेकर कटघोरा विधानसभा में भी अनेक दावेदार सामने आए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रमुख दावेदार के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का नाम सामने आ रहा है। विकास झा भारतीय जनता पार्टी में ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो एक लंबे समय से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोग उनकी जन सेवा भावना से काफी प्रभावित रहते हैं। वे स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में भी वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने अनेक मंदिरों का जीर्णोधार भी करवाया है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वे लगातार विद्यालयों का दौरा करते रहते हैं एवं जरूरत के हिसाब से मदद भी करते हैं। विकास झा की इन्हीं खूबियों के कारण से क्षेत्रीय लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं एवं चाहते हैं कि वे इस बार विधानसभा चुनाव में अपने दावेदारी पेश कर चुनाव लड़े। विधानसभा क्षेत्र में सर्वे के अनुसार उनकी स्थिति काफी अच्छी है, अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारती है तो निश्चित ही विजय हासिल होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन