Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: घर बनाने हेतु चोरी किया लोहे का सरिया।

Vivek Sahu

Sat, Feb 1, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29-01-25 से 30-01-25 के दरमियानी रात उतरदा स्थित रेल्वे निर्माणधीन ब्रीज क्र0 200 के पास स्थित JPS बिल्डटाॅच प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के स्टोर से लगभग 05 क्विंटल सरिया कीमती 30,000 रु को पीकअप वाहन क्र. CG 10 BG 4579 के चालक द्वारा चोरी कर ले जाने ,एवं कंपनी के वाहन आने पर प्रकाश की लाईट व भय से वाहन मे लोड सरिया को छोड़कर भाग जाने की रिपोर्ट प्रार्थी के द्वारा किया गया।   घटना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर अपराध क्र0 118/25 धारा 331(4),305,3(5) BNS पंजी बात किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटोरा नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन पर अनुभाग्य पुलिस अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पसान श्रवण विश्वकर्मा ने अपने स्टाफ के साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान मुखबीर से सुचना प्राप्त होने पर बलबहरा के सुरेन्द्र कुमार यादव, रानी बस्ती के पसान के बब्लू उर्फ सुर्यप्रताप सिंह को तलब कर पुछताछ करने पर घर बनाने के लिये सरिया चोरी कर ले जाने के दौरान रास्ते मे कंपनी के वाहन आने पर प्रकाश की लाईट व भय से वाहन मे लोड सरिया को छोड़कर भाग जाना कर अपना जुर्म स्वीकार किया है।   मामले में आरोपी पीकअप वाहन क्र0 CG 10 BG 4579 का चालक सुरेन्द्र कुमार यादव पिता गजाधर उम्र 38 साल सा0 बलबहरा तथा सुर्यप्रताप तंवर पिता इंद्रपाल सिंह तंवर उम्र 36 साल सा0 रानी बस्ती पसान को गिरफ्तार किया गया है।   मामले मे सरिया लोड पीकअप वाहन क्र0 CG 10 BG 4579 तथा 05 क्विंटल सरिया कुल कीमती 4,31,750 रु को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया या है।   इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा, सउनि0 लक्ष्मी कुर्रे, आर0 ओमप्रकाश निराला ,वं आर0 डोमन मधुकर की भूमिका सराहनीय रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन