Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन।

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव।

: अवैध शराब पर आबकारी वृत्त दीपका ज़िला कोरबा की कार्रवाई।

Vivek Sahu

Sun, Feb 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत सर के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09/02/2025 को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर— ग्राम कोटिखर्रा थाना चौकी कोरबी मे घेरा बंदी कर ग्राम कोटिखर्रा में संदिग्ध मोटीसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोका गया।   उनके क़ब्ज़े से 4 नग गत्ते के कार्टून में 50-50 नग एवं सफेद बोरी में 13 नग केवल मध्य प्रदेश में विक्रय हेतु गोवा मदिरा पाव कुल 38.34 ली अंग्रेज़ी व्हिस्की मदिरा बरामद की गई।   पूछताछ पर उन्होंने ने अपना नाम रमेश यादव एवं संतोष पोर्ते बताया। आरोपियों द्वारा अवैध मदिरा धारण एवं परिवहन छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,च),34(2),36,59(क) के तहत अपराध होने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पांडेय,आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज़ एवम् नगर सैनिक प्रजेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी वृत्त - *दीपका* * कुल कायम प्रकरण - *01* * कुल जप्त मात्रा - *4 नग गत्ते के कार्टून में 50-50 नग एवं एक सफेद बोरी में 13 नग केवल मध्य प्रदेश में विक्रय हेतु गोवा मदिरा पाव कुल 213 नग मात्त्रा 38.34 ली गोवा व्हिस्की मदिरा लीटर एवं मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स वाहन क्रमांक CG15DC6512 * धारा - *34(1)(क), 34(2),36, 59(क)* *आरोपी*-*1) रमेश ,पिता -हरिविलास जाति-अहीर ,उम्र-32वर्ष ,साकिन सरसताल थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर 2)संतोष पोर्टे पिता-साधुराम उम्र-45वर्ष जाति गोंड साकिन सरसताल थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन