Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

: बालको के अनुसार कोरबा में नही शिक्षित बेरोजगार, इसलिए दुर्ग से कर रहा भर्ती, सुधर जाए बालको प्रबंधन अन्यथा जनता सुधार देगी :- बद्री अग्रवाल

Vivek Sahu

Sat, May 20, 2023

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मरवाही विधानसभा के प्रभारी बद्री अग्रवाल ने बालको के ऊपर हमला बोला है | भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने कहा कि वेदांता बालको के अनुसार कोरबा में शिक्षित बेरोजगार नही है जिसके कारण अब बालको दुर्ग से भर्ती कर रही है, प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय पीजी कॉलेज दुर्ग में बालको द्वारा 18/05/2023 को सुबह 10:30 बजे से एम.एस.सी. (भौतिकी एवं रसायन) 2020, 2021, 2022, 2023 के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट के लिये इंटरव्यू किया गया है जबकि कोरबा शहर सहित जिले में कमला नेहरू महाविद्यालय, शासकीय पीजी महाविद्यालय, मिनिमाता कन्या महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय कटघोरा, शासकीय महाविद्यालय भैसमा सहित अनेक स्थानों पर एमएससी की पढ़ाई होती है, उसके बाद भी दुर्ग में वेदांता बालको द्वारा प्लेसमेंट कैम्प लगाना समझ से परे है | भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने बालको को चेतावनी देते हुए कहा है कि सुधार जाओ वरना कोरबा की जनता को सुधारना आता है, राखड कोरबा की जनता खा रही और जब रोजगार देने की बात आती है तो बालको दूसरे शहरों की ओर पलायन करता है जो कि कतई बर्दाश्त करने योग्य नही है, बालको द्वारा कोरबा के युवाओं के साथ छल किया जा रहा है, बालको शीघ्र दुर्ग के प्लेसमेंट को स्थगित कर स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी दें अन्यथा बालको के खिलाफ बेरोजगार युवा आर्थिक नाकेबंदी हेतु बाधित होंगे |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन