Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: वार्ड 27 महाराणा प्रताप नगर में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वर्षा दिनेश वैष्णव के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान।

Vivek Sahu

Tue, Feb 4, 2025
महाराणा प्रताप नगर, वार्ड 27: भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी वर्षा दिनेश वैष्णव के समर्थन में प्रचार अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है।   इस अवसर पर प्रदेश मंत्री माननीय श्री विकास रंजन महतो जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने जनता को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि "भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग का उत्थान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। वार्ड 27 में भाजपा को विजयी बनाकर हम इस संकल्प को और मजबूत करेंगे।" उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल जी, श्रीमती मंजू सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय वैष्णव जी, लालेश दुबे जी महामंत्री, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीराम साहू जी, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मपाल जी, जेपी हलवाई जी, महेंद्र सिंह, अशोक राठौड़, यशवंत श्रीवास, जुगल पालीवाल, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, संजू प्रसाद, सीमा दुबे, सपना पांडे, रेनू अग्रवाल, यशोदा नंद सक्सेना, सक्सेना भाभी जी, पुष्पा धारावी, ज्योति यादव, मनीषा काकडे, बुद्धेश्वर श्रीवास, भानु प्रताप पटेल सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं सम्माननीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।   जनसंपर्क के दौरान श्री विकास रंजन महतो जी ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उन्हें भाजपा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि "वार्ड 27 के उज्जवल भविष्य और निरंतर प्रगति के लिए भाजपा को अपना समर्थन दें और वर्षा दिनेश वैष्णव को भारी मतों से विजयी बनाएं।" इस प्रचार अभियान में वार्ड के नागरिकों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत जनसमर्थन प्राप्त हो सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन