Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: सिविल लाईन थाना रामपुर की 04 एवं दर्री क्षेत्र की 01 चोरियों का खुलासा। 09 आरोपी गिरफ्तार

Vivek Sahu

Wed, Jan 29, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चैहान, नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल रवीन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से) नगर पुलिस अघीक्षक दर्री विमल पाठक एवं नगर पुलिस अघीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व मे थाना सिविल लाईन एवं दर्री को चोरी के प्रकरणों में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । जिस पर सायबर सेल की टीम एवं थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए दिनांक 21-22 जनवरी की दरम्यानी रात को आर.टी.ओ. आफिस के सामने फोटोकापी दुकान का ताला तोड़कर 01 नग एच.पी कंपनी का लेपटाॅप, एचटीपीएस कालोनी दर्री क्वा. नंबर डी-129 से एक लेपटाॅप, सोने की अंगुठी चोरी दिनांक 24-25 की रात ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़़ी स्थित एमआईजी 42 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1 उसके घर से दो बड़े चांदी के गिलास, दो चांदी के कटोरी एवं कुछ चांदी के सिक्के तथा चांदी के पायल एवं साथ में एक सेट टाईटन की नई घड़ी (पेयर वाली), ईडब्लूएस 56 एवं 57 एम0पी0नगर कोरबा से हीरो मेस्ट्रो क्रमांक ब्ळ.12 3983 एवं सीएसईबी काॅलोनी एस.एफ 1036 से 4000/- रूपये एवं की पेड मोबाइल चोरी की शिकायत थाना सिविल लाईन रामपुर मे प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 53/25 धारा 331(4)304 बीएनएस, अपराध क्रमांक 55/25 धारा 334(1) बीएनएस, अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 303(2) बीएनएस, अपराध क्र 57/2025 धारा 331(4)304 बीएनएस एवं थाना दर्री के अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई ।   जिस पर सायबर सेल, सिविल लाईन थाना रामपुर एवं थाना दर्री पुलिस के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी।   विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा संदेही आरोपी दिलेश आदिले उर्फ छोटे कोतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसके द्वारा गोल-मोल जवाब दे रहा था पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसनें अपना जुर्म स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी किये गये लैपटाॅप को बरामद कराया ।   पुलिस के द्वारा आरोपी दिलेश आदिले उर्फ छोटे कोतरा पिता वेदराम आदिले उम्र 26 साल साकिन अटल आवास खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर को गिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।   इसी क्रम में पुलिस के द्वारा थाना दर्री एवं सिविल लाईन रामपुर में हुये चोरी की पतासाजी कर रही थी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 19 साल साकिन पूछापारा कटघोरा थाना कटघोरा को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया।   हितमतामिली से पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसने बताया की दर्री क्षेत्र सहित निहारिका कोरबा के आस पास हम लोग चोरी किये हैं, जिसमे जीशान खान, विनय मुण्डा, राजा महंत, शेख असलम एवं बाॅबी अंसारी उर्फ शेरू ने मिलकर इन सभी जगहो पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।   सायबर सेल एवं सिविल लाईन रामपुर पुलिस के टीम द्वारा सभी आरोपियों को तलब कर हिरासत मे लिया गया, कड़ाई से पूछताछ के दौरान सभी ने घटना कारित करना स्वीकार किया।   उनके द्वारा बताया गया की एचटीपीएस कालोनी दर्री क्वा. नंबर डी-129 के साथ-साथ कोरबा मे ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़़ी स्थित एमआईजी 42 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1, ईडब्लूएस 56 एवं 57 एम0पी0नगर कोरबा एवं सीएसईबी काॅलोनी एस.एफ 1036 कोरबा मे चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया आरोपियों द्वारा चोरी किए वैक्यूम क्लीनर को ताज हुसैन उर्फ टाईगर निवासी सूभाष ब्लाॅक को दंना बताये जिस पर उसे तलब कर उसके हिरासत मे रखे बैक्यूम क्लीकनर को बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी किए वाहनों को चकचकवा निवासी प्रदीप कुमार भारिया थाना कटघोरा को देना बताया जिस पर पुलिस द्वारा प्रदीप कुमार भारिया को तलब कर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान प्रदीप कुमार भारिया के द्वारा बताया गया की आरोपियों द्वार 01 मोटर सायकल एवं 01 स्कुटी देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से मोटर सायकल को बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के गैराज को चेक करने पर कुल 05 मोटर सायकल बरामद कर थाना कटघोरा मे 106 बीएनएसएस मे जप्त कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। दर्री घटनाक्रम मे आरोपियों द्वारा हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल मे विजय तिवारी एवं राजा महंत आये साथ ही साथ एक अन्य हीरों स्प्लेण्डर मोटर सायकल मे बाॅबी उर्फ शेरू अंसारी, जिशांन खान, विनय मुण्डा आये एवं शेख असलम अपने बजॅाज पल्सर 125 सीसी मे आकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं लोहे का औजार, 02 नग लेपटाॅप, चाॅदी का गिलास, पायल, सिक्का, चाबी छल्ला एवं 02 टाईटन कंपनी का हाथ घड़ी को जप्त किया गया। निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है :-- (01) दिलेश आदिले उर्फ छोटे कोतरा पिता वेदराम आदिले उम्र 26 साल साकिन अटल आवास खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर (आर.टी.ओ.कार्यालय के सामने की चोरी) 02. जीशान पिता अज्जु खान 20 वर्ष साकिन मेला ग्राउण्ड कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा 03. विनय मुण्डा पिता हेरमन मुण्डा उम्र 18 वर्ष साकिन जेलगांव रोड मोहल्ला थाना दर्री जिला कोरबा। 04. विजय तिवारी पिता राकेश तिवारी उम्र 19 वर्ष साकिन पुछापारा कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा। 05. राजा महंत पिता प्रेम महंत 26 वर्ष साकिन पुछापारा पप्पु दुकान के पास कटघोरा जिला कोरबा। 06. शेख असलम पिता शेख मुख्तार उम्र 26 वर्ष साकिन संजय नगर स्टेशन रोड थाना कोतवाली जिला कोरबा। 07. राजा बाॅबी उर्फ शेरू अंसारी पिता आजाद अंसारी उम्र 24 वर्ष साकिन रामपुर बस्ती कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा। 08. प्रदीप कुमार भारिया पिता समार साय भारिया उम्र 24 वर्ष साकिन चकचकवा कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा। 09. ताज हुसैन उर्फ टाईगर पिता साहिद हुसैन उम्र 24 वर्ष साकिन सुभाष ब्लाॅक चैकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।   इस चोर गिरोह से सिविल लाईन थाना रामपुर क्षेत्र की 04 एवं दर्री क्षेत्र की 01कुल 05 चोरियों का खुलासा हुआ है।   जबकि 02 आरोपी क्रमशः चंदन उर्फ विरू गुप्ता पिता शिवजी गुप्ता 20 साल अटल आवास खरमोरा एवं शेख असलम कटघोरा फरार हैं जिनकी पता तलाश की जा रही है मिलने पर कुछ अन्य चोरियों के खुलासा होने की संभावना है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन