Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके पालकों को प्रदान की गई बीमा राशि।

सक्ती (न्यूज उड़ान)  स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर छात्र दुर्घटना बीमा के तहत एक लाख रूपए राशि प्रदाय की जाती है।   जिसके तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर अपने कार्यालय कक्ष में स्कूल में अध्ययनरत पांच मृत विद्यार्थियों स्व. बरसा पिता श्री हरीराम लहरे शासकीय प्राथमिक शाला बरंभांठा जमगहन में अध्ययनरत कक्षा दूसरी का सांप काटने से दिनांक 02 सितम्बर 2022 को मृत्यु होने पर, स्व.रामेश्वर पिता श्री मनोज जांगडे शासकीय प्राथमिक शाला नहरपारा पिहरीद में अध्ययनरत कक्षा दूसरी का तालाब में डूबने से दिनांक 22 दिसंबर 2023 को मृत्यु होने पर, स्व.अनिकेत पिता श्री रांचीलाल शासकीय प्राथमिक शाला नहरपारा पिहरीद में अध्ययनरत कक्षा दूसरी का तालाब में डूबने से दिनांक 22 दिसंबर 2022 को मृत्य होने पर, स्व. प्रताप पिता श्री अर्जुन लाल सतनामी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडे रखेली में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं का सड़क दुर्घटना से दिनांक 10 मार्च 2023 को मृत्यु होने पर, स्व. हिमांशु लहरे पिता श्री महेश लहरे मॉ खम्भेश्वरी कान्वेट स्कूल कचंदा का सड़क दुर्घटना से दिनांक 08 अप्रैल 2023 को मृत्यु होने पर इन समस्त विद्यार्थियों के पालको को छात्र दुर्घटना बीमा राशि का चेक वितरण किया गया जिसमें सभी ने चेक प्राप्त किया।   इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल खरे भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन