Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: देवरीखुर्द स्थित सूने मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला विधि से संघर्षरत बालक को तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रवेन्द्र बुंदेला निवासी देवरीखुर्द के द्वारा दिनांक 10.10.2023 को अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास से अलमारी का लॉकर तोडकर उसके रखे सोने चांदी के जेवर नगदी रकम एवं चांदी का हाथी के चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 526 / 2023 धारा 457,380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह(भापुर्स) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) को दी गई थी जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर पता तलाश की जा रही थी जो पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर विधि से संघर्षरत बालक को पकडकर पूछताछ किया जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से चोरी गये चांदी का हाथी 1 नग चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, सोने का टॉप्स 02 नग सोने की फुल्ली जप्त किया गया है। उक्त विधि से संघर्षरत बालक लगातार चोरी कर रहा है जिसे रोकने के उद्देश्य से माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशो को ध्यान में रखकर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर उनि. दिनेश पुरैना उनि. कमल नारायण शर्मा , आरक्षक अजय शर्मा, अनूप किण्डो लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन