Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: थाना रतनपुर जिला बिलासपुर स्टाफ नर्स के सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गिरफतार

जप्त मशरूका - सोने का झुमका 01 जोड़ी, सोने का मंगलसुत्र, चॉदी का पायल, 07 नग साड़ी, 01 इलेक्ट्रिक आयरन कुल कीमती 62000 रूपये। गिरफ्तार आरोपी 1. परमेष्वर दास मानिकपुरी पिता स्व. शीतलदास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष निवासी चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)। बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 29/11/2023 को प्रार्थिया रीता लकड़ा पति नीलेष लकड़ा स्टाफ नर्स प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र चपोरा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनॉंक 28/11/2023 को प्रार्थिया रात्रि में खाना खाने के बाद अपने शासकीय क्वाटर का ताला बंदकर बगल मे रहने वाली स्टाफ नर्स मृदुला श्रीवास के क्वाटर में सोने चली गई थी।   दिनॉंक 29/11/2023 को सुबह 07ः00 बजे अपने क्वाटर आई तो देखी तो दरवाजा में ताला नहीं लगा था, अंदर जाकर देखी तो कमरे अंदर रखे पेटी का कब्जा टुटा पड़ा था, उसके अंदर रखे सोने का झुमका 02 नग, सोने का मंगलसुत्र 01 नग, सोने की अंगुठी 01 नग, चॉदी का पायल 01 जोड़ी, इलेक्ट्रिक आयरन 01 नग, 07 नग साड़ी कुल कीमती 62000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।   रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी रतनपुर के दिशा निर्देशन पर टीम गठित कर दिनॉंक 01/11/2023 को संदेही परमेष्वर दास मानिकपुरी को हिकमत अमली एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर उक्त मशरूका को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन