Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: प्यार पाने चाकू दिखाकर किया छेड़छाड़ । 01 आरोपी गिरफ्तार ।

कोरबा (न्यूज उड़ान )संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पीड़िता द्वारा आज दिनांक 14.11.2024 को एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आज से करीबन 01 वर्ष पूर्व माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता अपने एक रिस्तेदार दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ0ग0) के पास ट्युशन पढ़ने जाया करती थी ।   उस दौरान आरोपी दयाल केंवट के द्वारा पीड़िता के गले में चाकू रखकर जान से मारने का भय दिखाकर विडियो बना लिया था एवं जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया था। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 700 / 2024 धारा 354,506 भा0द0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था ।   चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे के द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ आरोपी दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व चाकू जप्त किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन